फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस: भारत में पैर पसारने के बाद अलर्ट स्वास्थ्य विभाग, अस्पतालों-एयरपोर्ट पर सतर्कता

Wed, 04 Mar 2020 07:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कोरोनावायरस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

चीन समेत कई देशों में कोहराम मचाने वाले कोरोनावायरस ने भारत में दस्तक दे दी है। दिल्ली और तेलंगाना में कोरोनावायरस का मामला सामने आने के बाद आगरा में भी छह लोगों में कोरोनावायरस के लक्षण मिले हैं। देश में अब तक 28 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इसके साथ ही केंद्र सरकार, राज्य सरकार के साथ ही स्वास्थ्य विभाग भी देश भर में अलर्ट हो गया है। वहीं वाराणसी के असप्तालों और एयरपोर्ट पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य महानिदेशालय के निर्देश पर ओपीडी में इलाज, जांच से लेकर दवा वितरण आदि में सावधानी बरती जा रही हैं। ओपीडी में डॉक्टर मॉस्क लगाकर मरीजों को देख रहे हैं तो पर्चा काउंटर और दवा काउंटर पर भी कर्मचारी मॉस्क लगाकर बैठ रहे हैं।

एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय विमानों से आने वाले हर एक यात्री की जांच सघनता से की जा रही है। बुधवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस आईएक्स 184 से 171 यात्री और 6 क्रूमेंबर वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे, सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई और एयर एशिया के विमान एफडी 109 से बैंकाक से वाराणसी एयरपोर्ट पर 79 यात्री पंहुचे। उनकी भी जांच की गई। मंगलवार को दो अंतरराष्ट्रीय विमान से कुल 250 यात्री वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ सावधानियां बरतकर इस जानलेवा वायरस की चपेट में आने से बचा जा सकता है। थोड़ी सी समझदारी, बुद्धिमानी और बहादुरी इस जानलेवा वायरस से आपको और आपके परिवार को बचा सकती है। हम आपको बता रहें हैं कि इस वायरस से बचाव के लिए क्या करें और क्या नहीं और इसके लक्षण क्या हैं। 
 
  • यह वायरस, खांसी, छींक, श्वास और छूने से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है।
  • इस वायरस से बचाव के लिए मास्क का इस्तेमाल करें। 
  • लोगों से हाथ न मिलाएं और गले भी न मिलें। 5 फीट की दूरी से बात करें।
  • इस वायरस का आकार 400-500 माइक्रोन का है जो अन्य वायरस से बड़ा है।
  • यह वायरस धातु की सतह पर 12 घंटे, कपड़ों पर 9 घंटे, और हमारे हाथों तथा शरीर पर 10 मिनट तक जीवित रहता है।
  • अपने आसपास और घर की सफाई रखें।
  • कपड़ों को अच्छी तरह से धोएं और कम से कम दो घंटे धूप में सुखाएं।
  • हर 15 मिनट में कम से कम एक घूंट गुनगुना पानी पीते रहें। 
  • अपने हाथों को कम से कम 20 सेकंड तक रगड़कर साबुन से धोएं।
  • गंदे हाथों से अपनी नाक और मुंह को न छुएं और न ही गंदे हाथों से कुछ खाएं।
  • आइसक्रीम, कोल्डड्रिंक, बर्फ, बाजार की लस्सी, ठंडी छाछ और अन्य ठंडी वस्तुओं के सेवन से बचें।
  • बाजार में मिलने वाले दूध से बने उत्पाद जैसे चीज, बटर, मायोनीज का सेवन न करें।
  • नमक के गर्म/गुनगुने पानी से गरारे करें, इससे वायरस फेफड़ों तक नही पहुंच पाएगा।
  • रोजाना तुलसी, लौंग, अदरक और हल्दी का गर्म दूध पिएं। 
  • गर्म स्थान पर रहें क्योंकि यह वायरस 27 डिग्री तापमान पर मर जाता है। 
  • कपूर, लौंग, इलाइची और जावित्री को पीसकर अपने साथ रखें और समय-समय पर उसे सूंघते रहें।
  • विटामिन-सी युक्त फलों जैसे संतरे, मौसमी और आंवला खाएं। नींबू का इस्तेमाल भी जरूर करें।
  • सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।
  • प्रतिदिन प्राणायाम और सूर्यनमस्कार करें। इससे श्ववसन तंत्र और फेफड़े मजबूत होंगे।
  • सर्दी, खांसी, कफ, बुखार होने वाले व्यक्ति को डॉक्टर के पास तुरंत जाने की सलाह दें। 
  • कोरोनावायरस संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाकर रखें। 
  • शाकाहारी और हमेशा ताजा भोजन खाएं। मांसाहार के सेवन से बचें। 
  •  फ्रीज में रखी ठंडी वस्तुओं का सेवन बिल्कुल न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें