फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: शरीर में हर्ड इम्यूनिटी का पता लगाएगी बीएचयू की टीम, सर्वे शुरू

Tue, 29 Sep 2020 12:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

देश के विभिन्न राज्यों में रहने वाले लोगों के शरीर में कोरोना रोधी जीन का आकलन और परिणाम के बाद अब बीएचयू प्राणी विज्ञान विभाग की टीम यूपी समेत तीन राज्यों के लोगों के शरीर में हर्ड इम्यूनिटी का पता लगाने में जुट गई है। इसके लिए सीरो सर्वे चल रहा है और 2500 लोगों के सैंपल भी लिए जाएंगे। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक परिणाम आने की संभावना है।

विज्ञापन

बीएचयू प्राणी विज्ञान विभाग के प्रोफेसर ज्ञानेश्वर चौबे के निर्देशन में हर्ड इम्यूनिटी का शोध भी शुरू हो गया है। प्रो. चौबे के अनुसार अब तक दो चरण के शोध के बाद तीसरा चरण सीरो सर्वे का भी चल रहा है।


इसमें यूपी, मध्य प्रदेश, कोलकाता में रहने वाले 2500 लोगों के सैंपल लेकर एंटीबॉडी की जांच की जाएगी। अक्टूबर महीने के अंतिम सप्ताह तक इसका परिणाम भी आ जाएगा। इसमें यूपी में वाराणसी, गोरखपुर, जौनपुर, गाजीपुर समेत पूर्वांचल के अन्य जिलों के साथ कोलकाता और मध्य प्रदेश में रहने वाले लोगों के सैंपल लिए जाएंगे, जिससे कि लोगों के शरीर में एंटीबॉडी के बारे में पता चल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोफेसर चौबे। - फोटो : अमर उजाला
100 से अधिक लोग शोध में लगे
प्रो. चौबे ने बताया कि सीरो सर्वे के चल रहे शोध में अलग-अलग जगहों से करीब 100 लोगों की टीम लगी है। आईएमएस बीएचयू के साथ ही कोलकाता यूनिवर्सिटी, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय मध्य प्रदेश के साथ अन्य जगहों से सदस्य इस कार्य को कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें