इस तरह से चंदौली जिले में कोविड-19 के कुल 735 मामले हो गए हैं, जिनमें एक्टिव मामलों की संख्या 258 है और 470 व्यक्ति डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। सात कोरोना मरीजों की जिले में अब तक मौत हो चुकी है। इसकी पुष्टिने की।
रविवार को मिले 500 से ज्यादा मरीज :
वाराणसी, आजमगढ़ और विंध्य मंडल में रविवार को कोरोना के 553 मामले सामने आए। जबकि वाराणसी में तीन और मऊ में दो मिलाकर कुल पांच लोगों की मौत भी हुई। इनमें वाराणसी में सबसे अधिक 161, गाजीपुर में 142, आजमगढ़ में 59, बलिया में 54, जौनपुर में 50, मिर्जापुर में 38, भदोही में 24, मऊ में 14 और सोनभद्र में 11 मरीज मिले। बैंक कर्मचारी, पीड़ितों में बंदी, पुलिसकर्मी, एंबुलेंस चालक शामिल हैं।