फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: कोरोना पॉजिटिव मरीजों के इलाके से लिए 80 सैंपल, जिले में अब तक 52672 लोगों की हुई स्क्रीनिंग

Tue, 07 Apr 2020 10:51 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
coronavirus - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सोमवार को अभियान चलाकर अलग-अलग जगहों पर 1862 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। लोहता और मदनपुरा से 41 और बजरडीहा, गंगापुर से 39 सैंपल बीएचयू की माइक्रोबायोलॉजी लैब भेजे गए हैं। वहीं, दीनदयाल अस्पताल और सर सुंदरलाल अस्पताल में दो-दो नए संदिग्ध मरीज भर्ती किए गए हैं। दोनों अस्पतालों में 51 लोग भर्ती हैं। इनके सैंपल जांच के लिए बीएचयू लैब भेजे गए हैं।

विज्ञापन


शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से 1488 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के निर्देश पर चलाए गए अभियान में लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील भी की गई। जिले में अब तक 52672 लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है, जबकि 17099 लोग होम क्वारंटीन हो चुके हैं।

डीएम ने बताया कि अब तक कुल 250 संदिग्ध भर्ती हुए हैं। इसमें से 199 डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब तक बीएचयू में 301 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए। जिले में 189 नमूने निगेटिव पाए गए हैं, जबकि 105 नमूनों के परिणाम आने बाकी है। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जिलाधिकारी ने लोगों से कोरोना जैसी महामारी से बचाव के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

विज्ञापन

संक्रमित मरीजों से सीधे संपर्क में आए थे 80 लोग 
बजरडीहा, लोहता, गंगापुर और मदनपुरा से जिन 80 लोगों के सैंपल लिए गए हैं वह कोरोना पॉजिटिव मरीजों से सीधे संपर्क में थे। अब इसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन क्षेत्रों में हाइड्रोक्लोराइड का छिड़काव करने के साथ ही लोगों को जागरूक किया।

गंगापुर से आठ लोग भेजे गए जिला अस्पताल, 436 होम क्वारंटीन
पीड़ित व्यक्ति की मौत के बाद परिवार के संपर्क में रहने वाले आठ अन्य लोगों को जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम जिला अस्पताल ले गई। इनमें मृतक के घर जाकर इलाज करने वाला स्थानीय चिकित्सक, एक स्थानीय भाजपा नेता, घर में दूध देने वाला दूधिया और कार चालक भी शामिल है। साथ ही दुकान पर काम करने वाले पांच स्टाफ के लोग भी हैं। मृतक के घर और पूरी गली को रविवार को ही आइसोलेट कर दी गई थी। गोला मार्केट में भी आराजीलाइन के स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में थर्मल स्क्रीनिंग की गई। चिकित्सकों ने 436 लोगों को होम क्वारंटीन किया है।
विज्ञापन

दीनदयाल अस्पताल में भर्ती 29 जमातियों में से 28 की रिपोर्ट निगेटिव
दिल्ली निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात में शामिल होने वाले वाराणसी के 44 लोगों में जो 15 लोग दिल्ली के सरकारी क्वारंटीन सेंटर में हैं, उनकी रिपोर्ट का इंतजार है। बनारस में मौजूद 29 में 28 की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अब उन्हें दीनदयाल अस्पताल से शिवपुर स्थित क्वारंटीन सेंटर भेजे जाने की तैयारी है। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि फिलहाल आईएमएस बीएचयू से एक की रिपोर्ट अब तक नहीं मिली है। इसके अलावा दिल्ली में मौजूद 15 लोगों की रिपोर्ट भी अभी नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें