फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: कर्फ्यू हटाया, कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मोहल्ले अब रेड जोन घोषित, ऐसे होंगे हालात

Tue, 07 Apr 2020 09:47 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव मिलने पर मदनपुरा को सील कर दिया गया मौके पर तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मोहल्लों में प्रशासन ने कर्फ्यू हटा दिया है और रेड जोन बनाकर इसे सील किया गया है। यहां कर्फ्यू जैसी सख्ती लागू रहेगी और हर व्यक्ति की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि गंगापुर और लोहता के कोरोना मरीज 100 से ज्यादा लोगों के सीधे संपर्क में आ चुके थे। ऐसे ही मदनपुरा और बजरडीहा के मरीजों के संपर्क में आने वालों की संख्या 200 से ज्यादा है। फिलहाल संपर्क में आने वाले सभी की जांच कराई जा रही है।

कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मोहल्ले में कर्फ्यू के आदेश पर प्रशासन ने यू टर्न ले लिया है। अब इन इलाकों को सील कर शहर के अन्य हिस्सों से अलग कर दिया गया है। दरअसल चारों कोरोना पॉजिटिव मरीजों के सीधे संपर्क में आने वाले 300 से ज्यादा लोगों की सैंपलिंग और थर्मल स्कैनिंग कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जमातियों के संपर्क में आने वालों की तलाश जारी :
कोरोना पॉजिटिव जमातियों की ट्रैवल हिस्ट्री के साथ उनके संपर्क में आने वालों की सूची बनाई जा रही है। जिन तीन मस्जिदों में ये गए थे उनके मुतवल्ली पहले ही क्वारंटीन कराए गए हैं। इसके अलावा उनसे पूछताछ में आई जानकारी के आधार पर लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि चारों मोहल्लों को सील कर रेड जोन बनाया गया है।

डीएम कौशलराज शर्मा ने बताया कि जमात में शामिल या कोरोना मरीजों के संपर्क में आने वाले अपने परिवार और समाज की सुरक्षा के लिए खुद आगे आएं। इससे उनकी कोई बदनामी नहीं होगी और न ही उन्हें किसी तरह से प्रताड़ित किया जाएगा। ऐसा नहीं करने वाले यदि हमारी जानकारी से अस्पताल लाया गया तो उन पर रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) तक की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें