वाराणसी। कोरोना वायरस के बढ़ते जा रहे संक्रमण को देखते हुए अब स्वास्थ्य विभाग की टीम इससे निपटने में हर दिन नई रणनीति के तहत काम कर रही है। इसमें हॉटस्पॉट वाले इलाकों के साथ ही जिले भर में ब्लॉकवार स्वास्थ्य केंद्रों पर चल रहे अभियान में लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडरा की टीम लगी हुई है।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश चंद्र मोर्या के नेतृत्व में टीम के सदस्य रोजाना पहले अस्पताल में सामान्य ओपीडी में आने वाले मरीजों के साथ है की देखभाल करते हैं उसके बाद गांव में डोर टू डोर अभियान के लिए निकल जाते है। डॉ. हरीशचंद्र ने बताया कि टीम के सदस्य डॉ. संतोष सिंह, डॉ.उदय राज,डॉ. अनुपम और डा.अफरोज अहमद आदि कोरोना के संक्रमण से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक कर इसका पालन करने का संदेश बाट रहे हैं। टीम के सदस्य भी एक दूसरे के सम्पर्क में बने रहे इसके लिए आपस मे एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है।
स्वास्थ्य केंद्र पर चला रहे विशेष शिविर
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लोगों की सुविधा के लिए विशेष शिविर भी चल रहा है। इसमे बच्चों से लेकर बड़ों तक के सेहत की जांच के साथ ही उन्हें जरूरी दवाइयां भी दी जा रही हैं। इसके अलावा घरों पर लोगो को एक मोबाइल नंबर भी दिया गया है, जिससे कि लोग डाक्टर को अपनी समस्या बता सके। इसके अलावा ज्यादा से ज्यादा घरों में रहने और किसी तरह के सर्दी खांसी जुकाम बुखार के लक्षण मिलने पर उन्हें स्वास्थ्य केंद्र आने के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है जिससे क्यों न किसी तरह की कोई परेशानी न हो।