फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमोट से संचालित ट्राली देगी दवा व खाना-पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। डीजल रेल इंजन कारखाना इस समय कोरोना संक्रमण से बचाव संबंधी उपकरण तैयार कर रहा है। इसके तहत डीरेका के लोको डिवीजन कर्मियों ने एक ऐसा रिमोट संचालित ट्रॉली बनाई है जिसमें दवा, खाना-पानी और चादर आदि सामान आ सकेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को केंद्रीय अस्पताल में इसका परीक्षण किया गया। वार्ड में भर्ती मरीजों को दवा, पानी, चादर आदि मुहैया कराया। आइसोलेशन वार्ड में भर्ती होने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों को इसी ट्राली के जरिए दवा और अन्य सामान दिए जाएंगे। इस ट्रॉली को लोको डिवीजन द्वारा इन-हाउस डिजाइन और निर्मित किया गया है, यह रिमोट द्वारा नियंत्रित होती है और कैमरे एवं माइक भी लगा है। जिससे मरीज अपने चिकित्सकों और अन्य स्टाफ से बातचीत भी कर सकेंगे।
डीरेका के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नितिन मेहरोत्रा ने बताया कि रिमोट नियंत्रित ट्रॉली में और सुधार किया जा रहा है ताकि मोबाइल एप के माध्यम से यह ट्रॉली रिश्तेदारों और रोगियों के बीच दूर से बातचीत का माध्यम बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें