शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के लिए अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा अब चौराहों पर भी विशेष बूथ बनवाकर टीकाकरण किया जा रहा है। इसमें लंका, सुंदरपुर, अर्दली बाजार, लहुराबीर आदि जगहों पर लोग पहुंचकर टीका लगवा रहे हैं।
वाराणसी में कोरोना टीकाकरण
- फोटो : अमर उजाला
अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की ओर से डोर-टू-डोर भी अभियान चलाकर टीका लगाया जा रहा है। इसमें पहले से बीमार लोगों के साथ ही ऐसे लोग जिन्होंने अब तक कोई भी टीका नहीं लगवाया है, उनकी अलग से सूची तैयार कराई गई है। इधर सीएमओ ने एडिशनल सीएमओ, डिप्टी सीएमओ से लेकर मेडिकल आफिसर आदि अधिकारियों को ऐसे क्षेत्र जहां टीकाकरण कम हुआ है, वहां लोगों को जागरूक कर टीका लगवाने की बात कही है।
सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने कहा कि जिले में शत प्रतिशत टीकाकरण करने के उद्देश्य से ही अधिक से अधिक जगहों पर बूथ बनाए गए हैं। इसके अलावा शहरी, ग्रामीण इलाकों में लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है।