फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में कोरोना से पहली मौत: ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित युवक ने बीएचयू अस्पताल में तोड़ा दम, आज 624 में संक्रमण की पुष्टि

Fri, 21 Jan 2022 07:11 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कोरोना की तीसरी लहर में शुक्रवार को वाराणसी में पहली मौत दर्ज हुई है। एक दिन पहले कोविड वार्ड में भर्ती युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। शुक्रवार को वाराणसी में 624 नये मरीज मिले। वहीं 610 लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया। 
विज्ञापन
वाराणसी में कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के बीच वाराणसी में एक व्यक्ति की कोविड से मौत हो गई। मृत युवक ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित था। गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद बीएचयू के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक स्थित कोविड वार्ड में भर्ती था। जिले में कोरोना की तीसरी लहर में होने वाली यह पहली मौत है। इधर, शुक्रवार को वाराणसी में बच्चों और बुजुर्गों समेत 624 नये मरीज भी मिले हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को होम आईसोलेशन में रहने वाले 610 लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया और अस्पताल से एक मरीज को डिस्चार्ज भी किया गया। अब कुल 3881 एक्टिव मरीज हैं। जिले में एक दिसंबर से चल रही कोरोना की तीसरी लहर में जनवरी के दूसरे सप्ताह के बाद से हर दिन 500 से 600 मरीज मिल रहे हैं।

वाराणसी में संक्रमण दर 8.54 फीसदी
स्वास्थ्य विभाग को मिली 7305 सैंपल की रिपोर्ट में 624 नये मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें 70 से अधिक महिलाएं और 15 बच्चे भी शामिल हैं। इधर बीएचयू में भर्ती बड़ागांव ब्लॉक के अनेई ग्राम निवासी 25 वर्षीय जिस युवक की मौत हो गई, उसे 16 जनवरी को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

पढ़ेंः नाइट कर्फ्यू में बिना मेडिकल कारण के निकले तो होगी कार्रवाई, पहले की तरह ही लागू रहेंगे सभी प्रतिबंध

यहां 19 जनवरी को उसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में शिफ्ट कराया गया। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। जिले में शुक्रवार का संक्रमण दर 8.54 प्रतिशत रहा जबकि रिकवरी रेट 52.19 रिकार्ड किया गया। अब तीसरी लहर में कुल 8120 मरीजों में 4238 के डिस्चार्ज होने, एक की मौत के बाद अब 3881 एक्टिव मरीज हैं। 
विज्ञापन

पूर्वांचल में कोरोना से चार की मौत, 1321 नए मरीज

पूर्वांचल के आजमगढ़, वाराणसी और विंध्य मंडल में शुक्रवार को कोरोना संक्रमित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 1321 नए मरीज मिले। जान गंवाने वालों में जौनपुर के दो, वाराणसी और आजमगढ़ के एक-एक मरीज हैं। इसी तरह, वाराणसी में सबसे अधिक 624 मरीज मिले। गाजीपुर में 130, सोनभद्र में 113, चंदौली में 107,  जौनपुर में 95, आजमगढ़ में 86, बलिया में 48, मिर्जापुर में 43, भदोही में 42, मऊ में 33 संक्रमित मिले। 
पढ़ेंः विधायक विजय मिश्र पर कसा शिकंजा, दो शस्त्र लाइसेंस निरस्त, कल ही दर्ज हुआ था नया मुकदमा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें