फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में कोरोना वैक्सीन का लगेगा टीका, वाराणसी में 27 जगहों पर होगी टीकाकरण की शुरुआत

Mon, 28 Dec 2020 11:09 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण पर रोक के लिए टीकाकरण की शुरुआत होने का देशवासियों के साथ काशी वासी भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में गुड न्यूज ये है कि जल्द ही इंतजार खत्म होगा और नए साल की शुरुआत से जनवरी माह में कोरोना के टीकाकरण की शुरुआत वाराणसी में भी हो जाएगी। जिले के नोडल अधिकारी अपर मुख्य सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी ने कोरोना टीका की तैयारी पूरी कर जनवरी से इसे शुरू कराने को कहा।

विज्ञापन


सर्किट हाउस में हुई बैैठक में तैयारियों के बाबत अपर मुख्य सचिव के पूछने पर सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि कोरोना टीकाकरण की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। जनवरी के दूसरे सप्ताह तक कोरोना टीका आने की पूरी संभावना जताई जा रही है। इसको देखते हुए जिले में 27 जगहों का चयन किया गया है, जहां लोग टीका लगवा सकेंगे।
 

भारत में कोरोना वैक्सीन - फोटो : iStock
इसमें शहरी इलाकों में मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, शास्त्री अस्पताल रामनगर, तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत 13 जबकि ग्रामीण इलाकों में भी 14 जगहों पर टीकाकरण की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग की ओर से की जा रही है। सीएमओ ने बताया कि टीका लगाने वालों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है, साथ ही लोगों को इस बारे में जागरूक किया जा रहा है।

सामूहिक कोरोना जांच करने के साथ ही संक्रमित मरीज के संपर्क वालों की जांच भी की गई। बैठक में टीकाकरण से जुड़े बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण की समुचित व्यवस्था भी करने के निर्देश अपर मुख्य सचिव ने दिए हैं। बैठक में जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

 

कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : iStock

टीकाकरण से जुड़ी अहम बातें 

  • सरकारी और निजी अस्पतालों के 12700 स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगा टीका
  • एक व्यक्ति को दो बार टीका लगाया जाएगा। पहली डोज के बाद 28 दिन बाद दूसरी डोज लगेगी। 
  • टीका लगवाने वाले संबंधित व्यक्ति को 30 मिनट तक वही रोककर निगरानी की जाएगी।
  • पोर्टल पर टीका लगवाने वालों का पूरा रिकार्ड रहेगा। 
  • टीका लगाने से पहले लोगों के घर टीकाकरण स्थल की जानकारी दी जाएगी। 
 
विज्ञापन

कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : iStock

दूसरे देशों से लौटने वाले 18 की रिपोर्ट निगेटिव


कोरोना के दूसरे रूप स्ट्रेन के संक्रमण के बाद ब्रिटेन, नीदरलैंड समेत अन्य जगहों से लौटे लोगों की सेहत की मानीटरिंग की जा रही है। अब तक आए 45 में से जिन 19 लोगों की आरटीपीसीआर जांच की गई थी, उसमें 18 की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत महसूस की है। फिलहाल 28 दिन तक सभी की सेहत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम निगरानी करती रहेगी।

स्ट्रेन के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। अब तक एक महीने में करीब 45 लोग अलग-अलग देशों से लौटकर वाराणसी आए हैं। इसमें 19 लोगों की जांच की गई थी। रविवार तक इसमें से 18 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
 
सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि जो लोग आ गए हैं, उनकी सेहत के बारे में रोजाना फीडबैक लिया जा रहा है। इसके अलावा जो अन्य लोग भी आएंगे, उनकी आरटीपीसीआर जांच करने सहित प्रोटोकॉल के तहत निगरानी की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें