फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: बच्चे को दवा दिलाने जा रहा था दंपती, ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर

Mon, 28 Dec 2020 09:55 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
घायल महिला और बच्चा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी में रोहनिया-मोहनसराय हाईवे चौराहा स्थित सर्विस रोड पर सोमवार की सुबह 8 बजे ट्रक के धक्के से बाइक सवार दंपती और उनका बच्चा घायल हो गए। तीनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन

घायलों की पहचान विनोद पटेल(30), पत्नी किरन देवी(27) और एक साल का मासूम बच्चा सोनू के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, रोहनिया थाना क्षेत्र के बढैनी गांव के निवासी विनोद पटेल अपने बच्चे को दवा के लिए पत्नी को साथ में लेकर बाइक से मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के अमनी गांव जा रहा था।


इसी गांव में उसकी ससुराल है। जैसे ही वह मोहनसराय चौराहे स्थित सर्विस रोड पर पहुंचा, पीछे से ट्रक ने धक्का मार दिया। इससे तीनों सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें