इन जगहों पर आम जन लगवा सकेंगे टीका
दीन दयाल उपाध्याय हॉस्पिटल, बीएचयू अस्पताल, बरेका अस्पताल, शास्त्री अस्पताल रामनगर, जिला महिला अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य पिंडरा, चिरईगांव, काशी विद्यापीठ, सेवापुरी, आराजीलाइन और मंडलीय अस्पताल।
यहां लगेगी स्वास्थ्यकर्मियों को लगेगी दूसरी डोज
सीएचसी अराजीलाइन,चोलापुर, पीएचसी बड़गांव, शहरी सीएचसी दुर्गाकुंड, चौकाघाट, दीनदयाल अस्पताल, ईएसआई, बीएचयू ट्रामा सेंटर, सर सुंदरलाल अस्पताल, पीएचसी हरहुआ, सीएचसी मिसिरपुर, मंडुवाडीह, शिवपुर, बरेका अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, विवेकानंद अस्पताल भेलूपुर, आयुर्वेद कॉलेज।
ऐसे कराएं कोविन एप पर पंजीकरण
मोबाइल के प्ले स्टोर में आरोग्य सेतु एप के माध्यम से भी कोरोना टीकाकरण का पंजीकरण कराया जा सकता है। इसमें आरोग्य सेतु एप पर भी कोविन पोर्टल का लिंक दिया गया है। इसको खोलने के बाद मोबाइल नंबर पर डालना होगा, इसके बाद एक ओटीपी आएगा। मोबाइल पर आई ओटीपी को डालने के बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी। इसमें नाम, पता, उम्र के साथ ही पहचान पत्र भी अपलोड करना होगा। इसके बाद संबंधित मोबाइल नंबर पर ही टीकाकरण का जगह, तिथि, समय का मैसेज आएगा। मैसेज आने के बाद ही संबंधित व्यक्ति टीका लगवा सकेंगे।
बाबतपुर एयरपोर्ट पर 162 यात्रियों की जांच, निगेटिव
बाबतपुर एयरपोर्ट पर महाराष्ट्र से आने वाले 230 यात्रियों में 162 की कोरोना जांच की गई। सीएमओ डा. वीबी सिंह ने बताया कि इसमें 68 यात्रियों के पास पहले से कोरोना जांच की रिपोर्ट थी, इसके बाद 162 की एंटीजन टेस्ट किया गया। सभी की रिपोर्ट निगेटिव है। यात्रियों को एक सप्ताह तक होम क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया गया है।
कोरोना के बढ़ने लगे मरीज, नौ नए मरीज मिले
जिले में एक बार फिर कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। लंबे समय बाद बुधवार को नौ नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को 3086 की जांच की गई, 3587 की रिपोर्ट मिली है। इसमें रेलवे कालोनी, चितईपुर, धनवंतरि हॉस्टल बीएचयू, जंसा, रोहनिया, बरेका, मिसिरपोखरा, लंका में नए मरीज मिले हैं। इसके अलावा होम आईसोलेशन में एक मरीज स्वस्थ घोषित किया गया, दो को डिस्चार्ज किया गया। अब कुल 22103 मरीजों में 21587 डिस्चार्ज, 377 की मौत के बाद अब 49 एक्टिव मरीज हैं।