फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: कोरोना वैक्सीनेशन की शुरूआत, ट्रायल के बाद टीकाकरण में भी मिली खामियां

Sat, 16 Jan 2021 11:33 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
दीनदयाल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने वैक्सीन लगवाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में कोरोना टीकाकरण की शुरूआत हो गई है। शहर के छह केंद्रों पर 600 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। वहीं, कोरोना टीकाकरण ट्रायल में मिली खामियों के बाद अब शनिवार को जब महाअभियान की शुरुआत हुई तो यहां भी खामियां दूर नहीं हो पाई।

विज्ञापन


जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा में जहां टीकाकरण केंद्र पर दरवाजे का शीशा टूटा मिला। वहीं, हेरिटेज मेडिकल कॉलेज स्थित केंद्र पर वैक्सीन वायल जमीन पर गिर गया। इससे स्वास्थ्य विभाग से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा गया। इस तरह की स्थिति तब है, जब लंबे समय से टीकाकरण की तैयारी चल रही थी।

यही नहीं बीएचयू अस्पताल स्थित केंद्र पर कई लोग बिना मास्क, ग्लब्स के ही ड्यूटी करते मिले। जिला महिला अस्पताल में जायजा लेने पहुंचे डीएम ने जब दरवाजा का शीशा टूटा देखा तो तुरंत उसे पर्दे से बंद करवाया।

विज्ञापन

अस्पताल में पड़ी वायल। - फोटो : अमर उजाला
जिले में महिला अस्पताल कबीरचौरा, बीएचयू अस्पताल, दीनदयाल अस्पताल समेत छह केंद्रों पर टीका लगाए जाने के अभियान का शुभारंभ हो गया। पहले दिन हर केंद्रों पर जिन 100 लोगों को टीका लगाया जाएगा, उसमें सबसे ऊपर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का नाम ही शामिल है। हर केंद्र पर हेल्प डेस्क भी बनाया गया है, जहां टीकाकरण संबंधी जानकारी दी जा रही है।

बीएचयू और मंडलीय अस्पताल में हैं भर्ती की व्यवस्था
कोरोना टीकाकरण के बाद कुछ लोगों को हल्का बुखार, बेचैनी, हरारत, शरीर पर दाने निकलने के साथ ही टीका लगवाने वाले जगह पर दर्द या सूजन जैसी समस्या हो सकती है। हर केंद्र पर इसके लिए पांच बेड का एक विशेष वार्ड बनाया गया है। अगर किसी को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत होती है तो इसके लिए बीएचयू अस्पताल और मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में बेड रिजर्व कराया गया है।  
विज्ञापन

टीकाकरण शुरू होने से उत्साहित अधिकारी-कर्मचारी
कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण को चुनौती मानकर मरीजों की सेवा में लगे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी टीकाकरण की शुरुआत होने से बहुत उत्साहित हैं। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह के साथ ही एसआईसी डॉ. प्रसन्न कुमार, डॉ. लिली श्रीवास्तव, एडिशनल सीएमओ डॉ.एके मौर्या, डॉ.एनपी सिंह, आईएमए सचिव डॉ.आरएन सिंह, मेडिकल आफिसर डॉ. अतुल सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राजेश शर्मा, सहायक मलेरिया अधिकारी केके राय सहित अन्य लोग तैयारियों में जुटे रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें