फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में टीकाकरण कर रही नर्सों से डॉक्टर ने किया दुर्व्यवहार, डीएम से लगाई न्याय की गुहार

Fri, 05 Mar 2021 09:41 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिला अस्पताल में तैनात एक डॉक्टर ने कोरोना टीकाकरण बूथ पर तैनात स्टाफ नर्स से दुर्व्यवहार किया। इससे आक्रोशित स्टाफ नर्सों ने कोरोना टीका की दूसरा डोज लगवाने पहुंचे जिलाधिकारी को पत्रक देकर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इससे कुछ देर तक टीकाकरण भी प्रभावित हुआ।

विज्ञापन

 
जिला अस्पताल के बूथ पर कोरोना टीकाकरण की शुरूआत होते ही जिला अस्पताल में तैनात एक नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. चंद्रहास किसी को लेकर पहुंचे। स्टाफ ने इंतजार करने को कहा। इसी बात पर चिकित्सक भड़क गए। स्टाफ नर्स भी भड़क गई। टीकाकरण रुक गया। कुछ लोगों ने बीचबचाव करके मामला शांत कराया गया।

जिलाधिकारी राजेश कुमार भी शुक्रवार को टीकाकरण कराने पहुंचे तो स्टाफ नर्सों ने उनसे इसकी शिकायत की। जिलाधिकारी ने उनको डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसआईसी डॉ. एके सिंह ने बताया कि टीकाकरण कर रही स्टाफ नर्सों से डॉक्टर की कहासुनी हो गई। स्टाफ नर्सों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की है। नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. चंद्रहास ने बताया कि स्टाफ नर्सों से हमारा कोई विवाद नहीं हुआ है। मैंने कोई गलत बात नहीं कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें