सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि सोमवार से एएनएम घरों में जाकर टीका लगाएंगी। जिस घर में एक भी टीका नहीं लगा है, वहां क्रॉस का निशान लगाया जाएगा। जहां पहली डोज लग गई है, वहां दूसरी डोज अंकित की जाएगी।
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की दस्तक के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। 17-18 दिसंबर को जिले के अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर मॉकड्रिल कराई जाएगी। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि सुबह 10 से 2 बजे तक चलने वाली मॉकड्रिल की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसमें जो भी कमियां पता चलती हैं तो उसे समय रहते पूरा कराया जाएगा।