वाराणसी जिले में बुधवार को बारिश के बाद भी केंद्रों पर टीका लगवाने को लेकर लोग बहुत उत्साहित दिखे। कुल 8997 लोगों का टीकाकरण किया गया। 6367 को पहली और 2630 को दूसरी डोज लगाई गई। सीएमओ ने बताया कि 18 से 44 वर्ष के 8703 और 45 वर्ष से ऊपर के 294 लोगों ने टीका लगवाया।
बृहस्पतिवार और शुक्रवार को जिले में 41 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। महिला अस्पताल कबीरचौरा में स्पेशल बूथ समेत 25 केंद्रों पर कोविशील्ड जबकि 15 केंद्रों पर कोवैक्सीन लगाई जाएगी। इसके अलावा शहरी सीएचसी दुर्गाकुंड स्थित अंतरराष्ट्रीय स्पेशल बूथ पर भी टीकाकरण होगा।