फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीकाः सर्टिफिकेट पाना हुआ अब और आसान, व्हाटसएप पर मिलेगा प्रमाणपत्र, इस नंबर पर करें मैसेज

Thu, 12 Aug 2021 01:43 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

स्वास्थ्य विभाग की लोगों से टीका लगवाने की अपील का असर दिखने लगा है। शहरी और ग्रामीण इलाकों में हर दिन लोगों की भीड़ उमड़ रही है। आम तौर पर लोगों को सर्टिफिकेट के लिए परेशान होना पड़ता है। 
विज्ञापन
टीकाकरण केंद्र पर वैक्सीन लगवाती युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना का टीका लगवाने के बाद अब सर्टिफिकेट के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। घर बैठे व्हाटसएप के माध्यम से सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं। टीकाकरण केंद्र पर पंजीकृत मोबाइल नंबर से व्हाटसएप नंबर 9013151515 पर मेसेज भेजना होगा। इस नंबर पर टीकाकरण से जुड़ी अन्य जानकारियां भी दी जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग की लोगों से टीका लगवाने की अपील का असर दिखने लगा है।

विज्ञापन


शहरी और ग्रामीण इलाकों में हर दिन लोगों की भीड़ उमड़ रही है। आम तौर पर लोगों को सर्टिफिकेट के लिए परेशान होना पड़ता है। इसे देख स्वास्थ्य मंत्रालय ने व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि कोरोना टीकाकरण का प्रमाणपत्र बहुत उपयोगी है। यात्रा के दौरान भी इसकी मांग की जा सकती है। 

नंबर पर भेजना होगा संदेश 
सीएमओ ने बताया कि अपने मोबाइल में माय जी ओवी नाम से संबंधित व्हाट्सएप नंबर सेव करने के बाद उस पर हाय लिखकर भेजना होगा। इसके बाद एक से लेकर आठ तक के ऑप्शन आएंगे कि आप इनमें से किस तरह की जानकारी चाहते हैं, जो जानकारी चाहिए उस नंबर को दर्ज करें। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। जिसके बाद मांगी गई जानकारी या टीकाकरण का प्रमाणपत्र मिल जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी जिले में बुधवार को बारिश के बाद भी केंद्रों पर टीका लगवाने को लेकर लोग बहुत उत्साहित दिखे। कुल 8997 लोगों का टीकाकरण किया गया। 6367 को पहली और 2630 को दूसरी डोज लगाई गई। सीएमओ ने बताया कि 18 से 44 वर्ष के 8703 और 45 वर्ष से ऊपर के 294 लोगों ने टीका लगवाया।

बृहस्पतिवार और शुक्रवार को जिले में 41 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। महिला अस्पताल कबीरचौरा में स्पेशल बूथ समेत 25 केंद्रों पर कोविशील्ड जबकि 15 केंद्रों पर कोवैक्सीन लगाई जाएगी। इसके अलावा शहरी सीएचसी दुर्गाकुंड स्थित अंतरराष्ट्रीय स्पेशल बूथ पर भी टीकाकरण होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें