फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में कोरोना: 75 प्रतिशत के पार पहुंचा रिकवरी रेट, संक्रमण दर में उतार चढ़ाव जारी, आज मिले 287 नए केस

Fri, 28 Jan 2022 09:17 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में कोरोना की तीसरी लहर का प्रभाव धीरे-धीरे कम होने के संकेत मिल रहे हैं। एक तरफ संक्रमण दर में उतार चढ़ाव जारी है तो वहीं रिकवरी रेट 75 प्रतिशत से ज्यादा है। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन 300 से कम नए मामले सामने आए। 
विज्ञापन
वाराणसी में कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या के साथ ही संक्रमण दर में भी पिछले कई दिनों से उतार चढ़ाव बना हुआ है। तीन दिन पहले तक संक्रमण दर सात प्रतिशत थी जबकि शुक्रवार को यह पांच फीसदी पहुंच गई। रिकवरी रेट में दिन प्रतिदिन सुधार हो रहा है। इधर शुक्रवार को कोरोना से एक मरीज की मौत हुई है जबकि 287 नए मरीज मिले हैं।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमित नए मरीजों की संख्या में जिस तरह से कमी आती जा रही है, उससे स्वास्थ्य विभाग राहत की सांस ले रहा है लेकिन कोरोना से मौत का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है। पिछले 10 दिन में सात मरीजों की मौत हो गई। वैसे जो भी हो, जहां एक समय संक्रमण दर 8 से 10 प्रतिशत तक पहुंच गई थी वहीं अब यह घटकर पांच प्रतिशत पर आ गई है।

होम आइसोलेशन में स्वस्थ होने वालों के साथ ही अब डिस्चार्ज होने वालों की संख्या भी बढ़ी है। यही कारण है कि रिकवरी रेट भी बढ़ा है।

हाइपरटेंशन के एक मरीज ने बीएचयू अस्पताल में तोड़ा दम

शुक्रवार को ठिठोरी महाल अर्दली बाजार निवासी 65 वर्षीय जिस पुरुष की मौत बीएचयू अस्पताल में हुई है, उसे कोरोना संक्रमण के साथ ही हाइपरटेंशन, लिवर संक्रमण की भी शिकायत थी। इसके साथ ही शुक्रवार को 529 मरीजों को होम आइसोलेशन में स्वस्थ घोषित किया गया और अस्पताल से दो मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। अब तीसरी लहर में कुल 10671 मरीजों में 8247 के डिस्चार्ज, सात की मौत के बाद 2417 एक्टिव मरीज हैं।

वाराणसी में कोरोना: ये है पिछले एक हफ्ते का हाल

                            संक्रमण दर      रिकवरी रेट
  • 28 जनवरी       5.30             77.28      
  • 27 जनवरी       5.15             74.31
  • 26 जनवरी        7.74            70.14
  • 25 जनवरी        6.85            66.88
  • 24 जनवरी        5.58             62.49
(संक्रमण दर और रिकवरी रेट प्रतिशत में)
विज्ञापन

शारजाह की उड़ान भरने पहुंचे 15 यात्री संक्रमित

वाराणसी एयरपोर्ट पर शुक्रवार को आरटीपीसीआर टेस्ट में 15 यात्री संक्रमित पाए गए। इन्हें टर्मिनल के अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने यात्रियों को कोविड गाइडलाइन का पालन कर होम आइसोलेट होने को कहा।

शारजाह के लिए उड़ान भरने के लिए 119 यात्री एयरपोर्ट पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर संक्रमण से बचाव को लेकर टर्मिनल के बाहर प्रस्थान कक्ष के बगल में ही काउंटर पर रैपिड आरटीपीसीआर टेस्ट किया जा रहा है। सुबह साढ़े दस से अपराह्न साढ़े तीन बजे तक परीक्षण में 119 यात्रियों की जांच की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें