फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में मिला कोरोना पॉजिटिव दूसरा मरीज, 20 मार्च को आया था दुबई से

Sat, 28 Mar 2020 08:19 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिले में शनिवार को कोरोना का दूसरा पॉजिटिव केस मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। इसके पहले फूलपुर के युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इस बार शिवपुर के रहने वाले 30 वर्षीय युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है। फिलहाल उसका इलाज दीनदयाल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में चल रहा है।

विज्ञापन

शिवपुर निवासी जिस युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है वह 20 मार्च को दुबई से अपने घर लौटा था। 20 मार्च को ही शारजाह से वाराणसी की फ्लाइट से बाबतपुर एयरपोर्ट आने के बाद वह टैक्सी से अपने घर गया। इसके बाद गले में खराश होने के बाद 27 मार्च को दीनदयाल अस्पताल दिखाने गया।

यहां डॉक्टरों ने उसका सैंपल लेकर बीएचयू माइक्रोबायोलॉजी लैब में भेजा था। जहां 28 मार्च को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक के परिवार में पत्नी-बच्चे के अलावा माता- पिता बड़ा भाई और भाभी हैं स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब पूरे परिवार को होम क्वारंटीन कराया गया है। जिसके बाद कल परिवार का सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी।

युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की एक टीम घर भेजी गई है। घर वालो का सैंपल लेने के साथ ही पूरे इलाके की थर्मल स्क्रीनिग करने का निर्देश सीएमओ को दिया गया है।

विज्ञापन

कौशल राज शर्मा, डीएम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें