फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में अधेड़ की हत्या कर पेट्रोल पंप के पीछे फेंकी लाश, घटना के समय पेट्रोल पंप का सीसीटीवी था बंद

Sat, 28 Mar 2020 07:16 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

जौनपुर जिले के सरपतहा क्षेत्र के सराय मोहद्दीनपुर गांव के पास शनिवार को पेट्रोल पंप के पीछे अधेड़ की लाश मिली है। वह दो दिनों से लापता था। परिजनों ने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक के पुत्र की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस अधीक्षक सहित कई अफसरों ने घटनास्थल की छानबीन की।

विज्ञापन

 

सराय मोहद्दीनपुर निवासी रामनाथ शर्मा (50) गुरुवार सुबह घर से पेट्रोल पंप की ओर जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसके बाद से उसका पता नहीं चला। लोग उसकी तलाश में जुटे थे। शनिवार सुबह कुछ लोगों ने पेट्रोल पंप के पीछे खाई में उसकी लाश देखी। शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान थे। सूचना पाकर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए।

डाग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम ने भी पड़ताल की। एएसपी सिटी डॉ. अनिल कुमार पांडेय, सीओ शाहगंज जितेंद्र कुमार दुबे और एसपी अशोक कुमार भी जांच करने पहुंचे। परिवार के लोगों से भी बातचीत की। रामनाथ के पुत्र शनि शर्मा ने आरोप लगाया कि पंप का मैनेजर उसके पिता से अवैध शराब बिकवा रहा था। घरवालों ने कई बार पंप मैनेजर से उनके बारे में पूछा लेकिन उसने कुछ नहीं बताया।

विज्ञापन


पंप के मैनेजर व अन्य कर्मचारियों ने ही उसके पिता की हत्या की है। सरपतहा एसओ विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के बारे में कुछ कहा जा सकता है। पंप के मैनेजर समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश होगा।

सुबह चार बजे के बाद बंद हुआ कैमरा

पेट्रोल पंप का सीसी टीवी कैमरा शनिवार सुबह चार बजे तक चालू था। कैमरा बंद होने के कुछ समय पहले तक रामनाथ की फुटेज मौजूद है। इसके बाद से कैमरा बंद कर दिया गया। इसे किसने बंद किया, इस बारे में पुलिस ने पंप के कर्मचारियों से पूछताछ की। हालांकि किसी ने कैमरा बंद होने का कारण नहीं बताया। जांच में पहुंचा खोजी कुत्ता भी पेट्रोल पंप तक आ ठहर जा रहा था और आसपास ही चक्कर लगा रहा था। पुलिस इसे जांच का अहम बिंदु मान रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें