फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका से आए परिवार के चार लोग कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के एक इलाके में बुधवार देर रात अमेरिका से आए एक परिवार के चार लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। बृहस्पतिवार को टीम ने चारों लोगों का स्वैब पुन: जांच के लिए भेजा है। परिवार को होम आइसोलेशन में रहने की हिदायत देते हुए निगरानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कई माह के लंबे अंतराल के बाद नगर के एक मुहल्ले में एक ही परिवार के चार लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। स्वास्थ्य कर्मियों ने इन चारों की ट्रेवल हिस्ट्री खंगाली तो पता चला कि चारों लोग चार नवंबर को अमेरिका से हैदराबाद आए थे। वहां 20 दिन के प्रवास के बाद गाजीपुर स्थित घर आए। यहां आने से पूर्व उन्होंने निजी लैब में कोरोना टेस्ट भी कराया था। गाजीपुर नगर स्थित मकान पर पहुंचने के बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसकी सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर जा कर हर सदस्य का परीक्षण किया व उनके स्वैब को जांच के लिए बीएचयू भेजा। इस संबंध में नोडल और एसीएमओ डा. उमेश कुमार ने बताया कि चारों लोग अमेरिका से हैदराबाद आए थे। वहां रहने के बाद गाजीपुर आए हैं। उन्होंने निजी लैब में कोरोना टेस्ट कराया था। यहां पहुंचने पर पता चला कि चारों लोग कोरोना पॉजिटिव हैं। पुन: स्वैब लेकर जांच के लिए भेजने के साथ सभी को होम आइसोलेट किया गया है। डॉक्टरों की टीम निगरानी कर रही है। रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो इनका स्वैब ओमिक्रॉन जांच के लिए भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें