फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड की तीसरी लहर से लड़ने की तैयारी: वाराणसी में बच्चों के लिए गए 1036 सैंपल, तीन बच्चे मिले संक्रमित

Thu, 03 Jun 2021 01:09 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में बुधवार को 1036 बच्चों के सैंपल लिए गए। तीसरी लहर को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
coronavirus demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए चलाए जा रहे कोरोना जांच विशेष अभियान में दो दिन में 1,868 जांच हुई। पहले दिन 832 जबकि बुधवार को 1036 सैंपल लिए गए। पहले दिन की जांच में तीन बच्चे संक्रमित मिले हैं। तीसरी लहर में बच्चों में संक्रमण की संभावना को देख सरकारी अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्रों में बने स्टैटिक बूथ के साथ ही रैपिड रिस्पांस टीम द्वारा भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह सिंह ने बताया कि बुधवार को 5 साल तक के 281 और 6 से 12 साल तक के 401 जबकि 13 से 18 साल तक के 354 बच्चों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। बताया कि पहले दिन की जांच में तीनों कैटेगिरी में एक-एक बच्चे संक्रमित हुए हैं।

कोरोना 39 मरीज मिले
जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ अब तेजी से कम हो रहा है। बुधवार को 6469 सैंपलों की रिपोर्ट आई जिसमें 39 मरीज मिले। संक्रमण दर भी एक प्रतिशत से कम होकर 0.60 प्रतिशत रहा। अच्छी बात यह है कि बुधवार को एक भी मौत नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्टिव केस भी एक हजार से कम हैं। बाबतपुर में सीआईएसएफ जवान, बीएचयू, बीएलडब्ल्यू, फुलवरिया सहित अन्य जगहों पर मरीज मिले है। होम आइसोलेशन में 135 स्वस्थ हुए और 20 को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। अब कुल संक्रमितों की संख्या 81,838 पहुंच गई है। जिसमें से 80,194 डिस्चार्ज हो चुके हैं। 756 की मौत हो चुकी है। फिलहाल 888 एक्टिव मरीज हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें