वाराणसी में मिले 40 कोरोना मरीज :
वाराणसी जिले में कोरोना मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सोमवार को भी सुबह 11 बजे तक 40 मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में एक्टिव केस 1200 से ज्यादा हो गए हैं।
सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि आईएमएस बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी लैब से 503 सैंपल की मिली रिपोर्ट में अलग-अलग जगहों से कुल 40 मरीज मिले हैं। इसके साथ ही कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या जहां 2,125 हो गई है। वहीं 855 मरीज कोरोना को मात देकर घर पहुंच चुके हैं, 42 मरीजों की मौत के बाद 1228 है।