वाराणसी में शुरू हुई टेलीमेडिसिन सेवा
- फोटो : iStock
कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से सामान्य बीमारियों से परेशान लोगों की सुविधा के लिए वाराणसी में टेलीमेडिसिन सेवा की शुरूआत की गई है। इसके माध्यम से कोई भी घर बैठे चिकित्सक से ऑनलाइन परामर्श ले सकता है। जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसके लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम गठित की गई है।
खास बात यह है कि होम आईसोलेशन में रहने वाले संक्रमित मरीज को भी अगर कोई परेशानी है तो वह भी इन नंबरों पर बातचीत कर सलाह ले सकेगा। सीएमओ डॉ.संदीप चौधरी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में शुरू टेलीमेडिसिन सेवा में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक इन चिकित्सकों से बातचीत कर सलाह ली जा सकती है।
वाराणसी में कोरोना के 1378 केस
वाराणसी में कोरोना संक्रमण तेज हो चला जा रहा है। रविवार को वाराणसी में 375 कोविड पॉजिटिव मिले। इस तरह से अब जिले में कोविड पॉजिटिव की संख्या 1378 हो गई है। उधर, अब तक बीएछयू की एमआरयू लैब में 96 सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग में 77 लोगों में ओमिक्रॉन की भी पुष्टि हुई है।
पढ़ेंः वाराणसी में बढ़ी पांबदियां: सार्वजनिक स्थलों और गंगा घाटों पर शाम 4 बजे के बाद रोक, जानें क्या बंद और क्या खुला रहेगा