फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का असर: मुश्किल हुआ हवाई सफर, स्पाइसजेट की वाराणसी-जयपुर विमान सेवा होगी बंद

Thu, 18 Mar 2021 01:07 AM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
विज्ञापन
स्पाइजेट - फोटो : Instagram
विज्ञापन

कोराना संक्रमण को देखते हुए एयरलाइंस कंपनियों ने विमानों की संख्या में कटौती शुरू कर दी। जिन राज्यों में कोरोना का असर अधिक है, वहां विमान सेवाएं प्रभावित होने लगी हैं। यदि संक्रमण बढ़ा तो हवाई यात्रियों की परेशानियां बढ़ेंगी। वाराणसी-मुंबई रूट पर विस्तारा और वाराणसी-बंगलूरू रूट पर गो एयरवेज की एक-एक विमान सेवा कम कर दी गई।

विज्ञापन


स्पाइसजेट की वाराणसी-जयपुर सीधी विमान सेवा भी 29 मार्च से बंद हो जाएगी। इसकी सूचनाएं एयरलाइंस कंपनियां यात्रियों को एसएमएस और मेल के जरिये दे रही हैं। मुंबई रूट पर इंडिगो एयरलाइंस भी विमान सेवा में कटौती करने पर विचार कर रही है। सीधी विमान सेवाएं बंद होने से यात्रियों को वाया होकर गंतव्य तक जाना पड़ेगा।

Trending Videos

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण मुंबई से आने वाले विमानों पर असर पड़ रहा है। एक माह पूर्व जिस विमान में सीटें नहीं रहती थीं, अब उनमें एक तिहाई यात्री मुश्किल से मिल रहे हैं। स्पाइस जेट की वाराणसी-जयपुर की विमान सेवा 29 मार्च से बंद कर दी जाएगी।

जयपुर के लिए एक मात्र इस विमान के बंद होने से इस रूट के यात्रियों को मुंबई या फिर नई दिल्ली होकर जाना पड़ेगा। पांच से छह घंटे अतिरिक्त समय भी लगेगा। अभी ढाई से तीन घंटे में यात्री वाराणसी जनपद के बाबतपुर स्थित एयरपोर्ट से जयपुर पहुंच जाते हैं। ट्रैवेल्स एजेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि 29 मार्च से स्पाइसजेट की वाराणसी-जयपुर सेवा बंद हो रही है तो गो एयरवेज और विस्तारा के विमान को भी मुंबई के बीच निरस्त कर दिया गया। मुंबई में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए यात्रियों की संख्या में कमी आ रही है।
यात्रियों को परेशानी
विज्ञापन

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से बुधवार को मुंबई व बंगलूरू के लिए उड़ान भरने वाले यात्रियों को परेशान होना पड़ा। विमान निरस्त होने से इन यात्रियों को वाराणसी से पहले दिल्ली और फिर वहां से मुंबई व बंगलूरू जाना पड़ा। इस कारण 5 से 6 घंटे अतिरिक्त लग गए। यात्री राजेश कुमार दीक्षित के अनुसार सीधी विमान सेवा नहीं होने से काफी परेशान होना पड़ा। 

इतने विमान होते थे संचालित
वाराणसी से मुंबई के लिए सीधी विमान सेवा में इंडिगो की दो, स्पाइसजेट की दो, गो एयरवेज की एक, एयर इंडिया की एक, विस्तारा की एक विमान संचालित हो रहे थे लेकिन अब कोरोना संक्रमण को देखते हुए विस्तारा व गो एयरवेज की एक-एक विमान सेवा निरस्त रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें