फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर: बीएचयू में ओपीडी के लिए फिर से ऑनलाइन बुकिंग, देखे जाएंगे मात्र 50 मरीज, ऑपरेशन भी कम होंगे

Sat, 08 Jan 2022 06:56 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीएचयू स्थित सरसुंदर लाल अस्पताल में पूर्वांचल ही नहीं बिहार, छत्तीसगढ़ और एमपी से भी गंभीर रोगों के मरीज बड़ी संख्या में आते हैं। कोरोना संक्रमण के कारण एक बार फिर से ओपीडी की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
बीएचयू का सर सुंदरलाल अस्पताल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बीएचयू अस्पताल की ओपीडी में मरीजो की संख्या भी सीमित कर दी गई है। अब विभागवार केवल 50 मरीज ही रोजाना देखे जाएंगे। ऑनलाइन बुकिंग के जरिए ही मरीज डॉक्टर को दिखा सकेंगे। इसके अलावा विश्वविद्यालय कर्मचारी और छात्रों के लिए विभागवार 25 लोगो के ओपीडी में देखने की व्यवस्था की गई है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक की ओर से इसका आदेश भी जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


वाराणसी समेत अन्य शहरों में जिस तरह कोरोना मरीजो की संख्या बढ़ती जा रही है और बड़ी संख्या में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ संक्रमित होते जा रहे हैं, ऐसे में मरीजों की सेवा एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। अब कोरोना की दूसरी लहर की तरह तरह ही तीसरी लहर में भी मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बीएचयू अस्पताल प्रशासन की ओर से ओपीडी की संख्या कम कर दी गई है।

बीते नवंबर माह में खत्म हुई थी ऑनलाइन बुकिंग की बाध्यता
बीएचयू अस्पताल के एमएस प्रोफेसर केके गुप्ता ने बताया कि अब  सभी विभागों में केवल 50 मरीज हर दिन देखे जाएंगे और और पंजीकरण काउंटर पर बुकिंग नही होगी। मरीजों को सर सुंदरलाल अस्पताल के ऐप SSH IMS BHU पर ऑनलाइन बुकिंग करना पड़ेगा। कोरोना की दूसरी लहर के बाद बीते नंवबर माह में ही बीएचयू अस्पताल में ऑफलाइन बुकिंग शुरू हुई थी। 

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि  अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में भी अब पहले की तुलना में 50 प्रतिशत ही ऑपरेशन होंगे इसके लिए सभी को निर्देशित किया जा चुका है। मरीजों की सुविधा के लिए टेलीमेडिसिन की सेवा और सुविधाएं भी दी जाएंगी। इसके अलावा इमरजेंसी में भर्ती मरीजो को नियमानुसार 24 घंटे बाद सम्बंधित वार्ड में बेड की उपलब्धता के आधार पर रेफर किया जाएगा।
पढ़ेंः बीएचयू के नवागत वीसी ने संभाला कार्यभार: पुरातन छात्रों से की आर्थिक सहयोग की अपील, बोले- रिसर्च और इनोवेशन बढ़ाने पर रहेगा जोर

मरीजों और परिजनों को लानी होगी कोरोना निगेटिव रिपोर्ट

बीएचयू अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. केके गुप्ता ने बताया कि ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले मरीज के साथ केवल एक परिजन ही बीएचयू अस्पताल आ सकेंगे। संक्रमण से बचाव के उद्देश्य से ओपीडी में आने वाले मरीज और उनके परिजन को अपने साथ पिछले 24 घंटे की कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट लेकर आनी होगी।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जानिए

बीएचयू अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर में बनारस और आसपास के जिलों के साथ ही गोरखपुर, देवरिया सहित पूर्वांचल के अन्य जिलों के अलावा बिहार, झारखंड और नेपाल तक से बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं।  अब हर विभाग में एक दिन में सिर्फ 50 मरीज ही देखे जाएंगे।
विज्ञापन

ओपीडी में मरीज को दिखाने से पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। अस्पताल परिसर में मास्क और सोसल डिस्टेंसिंग का पालन बेहद जरूरी है।  ओपीडी में आने से पहले ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए बीएचयू की वेबसाइट www.bhu.ac.in पर जाना होगा। वेबसाइट पर IMS-S.S Hospital पर dexpertsystems.com/bhu पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके अलावा मोबाइल ऐप SSH IMS BHU के जरिये भी ऑनलाइन बुकिंग किया जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें