फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी के लक्खा मेलों पर कोरोना संकटः लक्ष्मीकुंड का सोरहिया मेला इस वर्ष भी स्थगित, लोलार्क षष्ठी के स्नान पर भी रोक!

Wed, 08 Sep 2021 09:08 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आषाढ़ से कार्तिक महीने के बीच काशी में पारंपरिक लक्खा मेलों का आयोजन होता है।लक्खा मेलों पर लगातार दूसरे साल भी कोरोना का साया है।
विज्ञापन
भदैनी स्थित लोलार्क कुंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण के कारण काशी में एक-एक करके कई परंपराओं पर काली छाया पड़ रही है। प्रसिद्ध लक्खा मेलों पर लगातार दूसरे साल भी कोरोना का साया है। पहले रथयात्रा मेले का आयोजन नहीं हुआ। अब भगवती लक्ष्मी की आराधना के लिए विशेष रूप से किया जाने वाले 16 दिवसीय व्रतानुष्ठान के दौरान लगने वाला सोरहिया का मेला इस वर्ष भी स्थगित रहेगा।

विज्ञापन


कोरोना के कारण गत वर्ष भी यह आयोजन नहीं किया गया था। लक्ष्मीकुंड स्थित महालक्ष्मी मंदिर के महंत ने कहा कि व्रतानुष्ठान की शुरुआत 13 सितंबर से होगी। महिलाएं व्रत का अनुष्ठान तो घरों में करेंगी लेकिन मंदिर परिक्षेत्र में मेला नहीं लगेगा। सोरहिया का मेला काशी के पारंपरिक मेलों में एक है। महालक्ष्मी के पूजन और व्रत का नाम सोरहिया पड़ा क्योंकि इसमें 16 के अंक का विशेष महत्व है। 

इधर, संतति कामना पर्व सूर्य षष्ठी के आयोजन पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं। कोरोना संक्रमण के कारण 12 सितंबर को षष्ठी तिथि पर होने वाले स्नान की तैयारियां अभी तक शुरू नहीं हो सकी हैं। इसके अलावा मंदिर प्रबंधन ने भी आयोजन के लिए प्रशासन के पास कोई आवेदन नहीं किया है।

विज्ञापन

लोलार्क षष्ठी के स्नान पर्व पर उमड़ती है भीड़

कोरोना संक्रमण को देख लगातार दूसरे साल लोलार्क षष्ठी के स्नान पर्व पर संशय बना हुआ है। भाद्रपद शुक्ल षष्ठी को काशी में संतति कामना का पर्व सूर्य षष्ठी मनाई जाती है। भदैनी स्थित लोलार्क कुंड में स्नान-दान, विराजमान लोलार्केश्वर महादेव के दर्शन-पूजन व अनुष्ठान के विधान के कारण इसे लोलार्क षष्ठी भी कहा जाती है।

षष्ठी तिथि इस बार 12 सितंबर को मिल रही है। इस तिथि पर स्नान के लिए रेला उमड़ता है। पूर्व रात्रि से ही कतार लगती है और शाम तक विधान पूरे किए जाते हैं। कामना पूर्ति पर भी कुंड में स्नान व बच्चे का मुंडन के साथ ही लोलार्केश्वर महादेव को कड़ाही भी चढ़ाते हैं। 
विज्ञापन

क्या है काशी का लक्खा मेला

आषाढ़ से कार्तिक महीने के बीच काशी में पारंपरिक लक्खा मेलों का आयोजन होता है। रथयात्रा मेले से इसकी शुरुआत होती है। इसके बाद सोरहिया मेला, लोलार्क षष्ठी, नाटीइमली का भरत मिलाप, चेतगंज की नक्कटैया और तुलसी घाट की नागनथैया के साथ ही कार्तिक पूर्णिमा की देव दीपावली लक्खा मेले में शुमार होती है।  काशी का लक्खा मेला काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें