साथ ही दिल्ली से यात्रा कर लौटे अस्सी घाट पर एक होटल में रहने वाले 52 वर्षीय बिजनेस मैन, इंदिरानगर कॉलोनी में 44 वर्षीय महिला, सिगरा महमूरगंज में रहने वाले 46 वर्षीय पुरुष, मुंबई से यात्राकर लौटे श्रीरामनगर कॉलोनी मंडुवाडीह निवासी 46वर्षीय बिजनेस मैन, आईएमएस बीएचयू के एमआरयू लैब में कार्यरत 25 वर्षीय लैब असिस्टेंट की रिपोर्ट भी पॉजीटिव है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची में रविंद्रपुरी कालोनी निवासी 36 वर्षीय महिला, 38 वर्षीय पुरुष और सिकरौल में रहने वाले 52 वर्षीय पुरुष भी संक्रमित हुआ है।
कोरोना के संक्रमित मरीज अब अस्पताल में भर्ती होने लगे हैं। शुक्रवार आधी रात के बाद दीनदयाल अस्पताल में दो मरीजों को भर्ती कराया गया है, जिनका इलाज चल रहा है। बीएचयू अस्पताल को दूसरी लहर की तरह लेवल थ्री कोविड अस्पताल के रूप में तैयार कराया जा रहा है। यहां गंभीर मरीज भर्ती होंगे।
जिले में पिछले चार दिनों में 46 नए मरीज मिल चुके हैं। इसमें चार बच्चे भी हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए सैंपलों की रिपोर्ट बाकी है। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि दीनदयाल अस्पताल में दो का इलाज चल रहा है। बताया कि गंभीर मरीजों के बेहतर इलाज के लिए बीएचयू अस्पताल के एमएस प्रो. केके गुप्ता से बात कर लेवल थ्री अस्पताल के रूप में शुरू करने को कहा गया है। एमएस ने भी पूरी तैयारी की बात कही है। दूसरी लहर में अन्य कोविड अस्पतालों भी तैयारियां चल रही हैं।