फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाः मास्क और सेनिटाइजर जैसी सामग्रियों की कालाबाजारी करने वाले जाएंगे जेल

Fri, 20 Mar 2020 01:26 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर सोशल मीडिया या किसी भी अन्य माध्यम से अफवाहें फैलाने वाले जेल भेजे जाएंगे। साथ ही मास्क और सेनेटाइजर जैसी वस्तुओं की कालाबाजारी करने वाले दुकानदार भी गिरफ्तार किए जाएंगे। जरूरी हुआ तो ऐसे लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह कहना है जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों का।

विज्ञापन

 

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर सभी लोग खुद का बचाव करें। किसी भी प्रकार का संशय हो या कोई सूचना देनी हो तो 112 नंबर या अपने नजदीकी थाने पर फोन करें। जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें और भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से बचें। अफवाहों पर ध्यान न दें। जिला पुलिस की सोशल मीडिया सेल निरंतर निगरानी कर रही है।

कोरोना वायरस को लेकर जो कोई अफवाह फैलाएगा उसे गिरफ्तार किया जाएगा। कोरोना वायरस से घबराने या हड़बड़ी दिखाने की कोई जरूरत नहीं है। अपने घर और आसपास सफाई पर ध्यान देते हुए वैयक्तिक स्वच्छता को लेकर गंभीरता बरतें। एसएसपी ने कहा कि इस संबंध में सभी थानेदारों, चौकी प्रभारियों और बीट आरक्षियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है। पुलिस की रैपिड एक्शन टीम जिला हेल्पलाइन से समन्वय बनाकर आमजन की सुविधा के लिए चौबीसों घंटे तत्पर है।

 

किसी भी प्रकार का अफवाह न फैलाएं। बहुत जरूरी हो तभी सड़क पर निकलें। भीड़ वाली जगहों पर अनावश्यक न जाएं। अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

दीपक अग्रवाल, मंडलायुक्त

किसी प्रकार के सामान का भंडारण न करें। न ही एमआरपी से अधिक रेट पर बेचें। ऐसा मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर है।
कौशलराज शर्मा, जिलाधिकारी

शहर में किसी भी तरह से कोई कोरोना को लेकर भय का वातावरण पैदा करेगा तो उसके खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत कार्रवाई होगी। इसके लिए थानेदारों को स्पष्ट निर्देश हैं।
प्रभाकर चौधरी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

यदि किसी को कोरोना को लेकर परेशानी है तो वह डाक्टर के पास जाए। हमें बताए। अनावश्यक अफवाह न फैलाए। आसपास के सरकारी अस्पताल में जाकर जांच कराएं।

विज्ञापन

डा. वीबी सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें