फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अगले सप्ताह से जांची जाएंगी कॉपियां, वाराणसी समेत पांच जिलों में चल रही है सेमेस्टर परीक्षा

Fri, 21 Jun 2024 06:23 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: विश्वविद्यालय की परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुनीता पांडेय का कहना है कि जिले में बने परीक्षा केंद्र पर हर दिन की परीक्षा खत्म होने के बाद कापियों को जमा करवाया जा रहा है। यहां सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कॉपियां रखी गई हैं। अगले सप्ताह से मूल्यांकन कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और उससे संबद्ध कॉलेजों में होने वाली स्नातक की सेमेस्टर परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन अगले सप्ताह से करवाने की तैयारी है। वाराणसी समेत पांच जिलों के संकलन केंद्रों से कॉपियां विश्वविद्यालय में आएंगी।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय की ओर से 12 जून से शुरू होकर छह जुलाई तक चलने वाली बीए, बीएससी, बीकॉम और बीबीए दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की परीक्षा में करीब दो लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। वाराणसी, चंदौली, भदोही, सोनभद्र, मिर्जापुर में कुल 224 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 

इसमें छठे सेमेस्टर की परीक्षा सुबह 8 से 10 जबकि चौथे और दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा शाम को 4 से 6 बजे तक होगी। सप्ताह भर की परीक्षा होने के बाद विश्वविद्यालय स्तर पर कॉपियों के मूल्यांकन की तैयारी चल रही है। जिले में बने संकलन केंद्र से कॉपियों के आने के बाद मूल्यांकन सहित अन्य औपचारिकता पूरी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शास्त्री और आचार्य के आंतरिक मूल्यांकन में मिलेंगे 25 अंक

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार शास्त्री के सेमेस्टर पाठ्यक्रम में आंतरिक मूल्यांकन की व्यवस्था लागू की गई है। शास्त्री के द्वितीय व तृतीय सेमेस्टर में विज्ञान व गृहविज्ञान को छोड़कर 25 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन तथा विज्ञान व गृहविज्ञान के लिए 10 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन महाविद्यालय द्वारा परीक्षा से पूर्व होगा।

परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुधाकर मिश्र ने बताया कि आंतरिक मूल्यांकन के लिए सभी महाविद्यालयों को अंकचिट का प्रारूप उपलब्ध करा दिया गया है। प्राचार्य महाविद्यालय की लागिन आईडी पर छात्रों के अनुक्रमांक के कॉलम में प्रांप्तांकों को फीड करेंगे। वर्तमान सेमेस्टर से इस व्यवस्था को लागू किया गया है। 

इसके बाद अंकचिट की मूल प्रति 22 जून से 23 जून के बीच विश्वविद्यालय में जमा करना होगा। शास्त्री द्वितीय एवं तृतीय सेमेस्टर के विज्ञान व गृहविज्ञान के लिए 15 अंकों की प्रायोगिक परीक्षा केंद्राध्यक्ष की देखरेख में परीक्षा केंद्र पर संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें