महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का दीक्षांत समारोह भी 31 दिसंबर को ही होगा। इसके पूर्व काशी विद्यापीठ का दीक्षांत 27 दिसंबर को निर्धारित किया गया था लेकिन राजभवन के आदेश के बाद दीक्षांत की तारीख में बदलाव किया गया है। दीक्षा उत्सव की शुरुआत 27 दिसंबर से होगी और मुख्य समारोह 31 दिसंबर को होगा। इस बार दीक्षांत समारोह को गांधी अध्ययन सभागार में आयोजित किया जाएगा। इस बार दीप प्रज्ज्वलन ना होकर उसके स्थान पर जल भरो कार्यक्रम होगा। इस बार खास है कि यह समारोह एक दिन ना होकर पांच दिन तक चलेगा।
दीक्षा उत्सव की थीम पर महोत्सव 27 दिसंबर से शुरू हो जाएंगे। 27 से 30 दिसंबर तक सांस्कृतिक, योगा, अमृत महोत्सव, काशी विद्यापीठ के सौ साल, शैक्षिक इन्क्लेव, व्याख्यान के साथ ही शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस बार तीन सौ निमंत्रण पत्र भेजे जाएंगे। इसके साथ ही सारे कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब और इंस्टाग्राम के जरिये होगा। दीक्षांत समारोह में 21 कमेटियां कार्य करेंगी।