फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: कोयला लदी मालगाड़ी के वैगन में लगी आग, फायर बिग्रेड की टीम ने पाया काबू

Mon, 19 Dec 2022 08:04 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मालगाड़ी कैंट रेलवे स्टेशन के आगे जैसे ही बढ़ी वैसे ही पता चला कि एक वैगन से धुआं निकल रहा है। इस पर घटना की सूचना फायर बिग्रेड की टीम को देने के साथ ही मालगाड़ी को लोहता रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया।
विज्ञापन
फायर बिग्रेड की टीम ने पाया आग पर पाया काबू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी कैंट स्टेशन के आगे मालगाड़ी के एक वैगन में सोमवार को आग लग गई। इसकी जानकारी होते ही लोहता रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी रोक दी गई। इधर सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन की ओर से आने वाली एक मालगाड़ी रोजा जा रही थी। मालगाड़ी में कोयला लदा था।

विज्ञापन


मालगाड़ी कैंट रेलवे स्टेशन के आगे जैसे ही बढ़ी वैसे ही पता चला कि मालगाड़ी के एक वैगन से धुआं निकल रहा है। इस पर घटना की सूचना फायर बिग्रेड की टीम को देने के साथ ही मालगाड़ी को सुबह 10:30 बजे लोहता रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। फायर बिग्रेड की टीम ने 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया।

इसके बाद 11:15 बजे मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। इस संबंध में कैंट रेलवे स्टेशन के निदेशक गौरव दीक्षित ने कहा कि मालगाड़ी में कोयला लदा था। एक वैगन से धुआं उठने की जानकारी हुई थी। ट्रेन को लोहता स्टेशन पर रोका गया था। इस वजह से अन्य ट्रेनों का परिचालन प्रभावित नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें