फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: ताजिया बनाने पर विवाद, पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ देर रात लोगों ने कोतवाली का किया घेराव

Fri, 13 Aug 2021 11:35 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

शिया समुदाय के लोगों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने मोहल्ला भादी खास स्थित दो घर में रखा ताजिया क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं पुलिस-प्रशासन ने इससे इनकार किया है।
 
विज्ञापन
कोतवाली पर प्रदर्शन करते मुस्लिम वर्ग के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजिया बनाने पर जौनपुर पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ शुक्रवार रात लोगों ने शाहगंज कोतवाली का घेराव किया और नारेबाजी की। शिया समुदाय के लोगों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने मोहल्ला भादी खास स्थित दो घर में रखा ताजिया क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही ताजिया बनाने वाले परिवारों से अभद्र व्यवहार किया। हालांकि पुलिस-प्रशासन ने इससे इनकार किया है।

विज्ञापन

 
पुलिसकर्मियों के खिलाफ आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में लोगों ने कोतवाली के सामने और परिसर में नारेबाजी करते हुए तुर्बत के लिए मातम शुरू कर दिया। उन्होंने दरोगा और अन्य सिपाहियों को निलंबित करने की मांग की। रात साढ़े 10 बजे एसडीएम और सीओ ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। एसडीएम राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि विरोध करने वालों से तहरीर मांगी गई है। उसके आधार पर जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इस बार मुहर्रम में ताजिया जुलूस प्रतिबंधित है। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने ताजिया बनाने से मना किया था। आरोप है कि शुक्रवार की रात साढ़े आठ बजे कोतवाली के एक दरोगा हमराहियों के साथ मोहल्ला भादी खास पहुंचे। वहां ताजिया बनाने वाले सुब्बन खां के घर में रखे गए पांच-छह ताजिये को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद पुलिस टीम इंतेजार खान के घर पहुंची और दुर्व्यवहार करते हुए ताजिया को एक कमरे में रखकर उसमें ताला बंद कर दिया व चाभी लेकर चले गए।
विज्ञापन


वहीं, पुलिस के जाने और घटना की जानकारी के बाद बड़ी संख्या में लोग कोतवाली पहुंच गए। कुछ ही देर में पश्चिमी कौडियां के सरैंया, नई आबादी से लेकर बड़ागांव के शिया समुदाय के लोग वहां पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ नारे लगाने लगे। साथ ही तुर्बत की बेहुरमती (ताजिया के अपमान) पर समुदाय के लोगों ने काफी देर तक कोतवाली में नौहा और मातम भी किया। इस दौरान महिलाएं भी जुटने लगी और मामला बढ़ने लगा। बाद में एसडीएम राजेश वर्मा, क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार ने कोतवाली पहुंचकर समुदाय के लोगों से बातचीत की और उन्हें समझा कर मामला शांत कराया।

इस संदर्भ में एएसपी डॉ.  संजय कुमार ने बताया कि पीस कमेटी की बैठक में ताजिया न बनाने की अपील की गई थी। लेकिन कुछ लोग ताजिया बना रहे थे। पुलिस उन्हें मना करने गई थी। लोगों ने गलत आरोप लगाते हुए थाने का घेराव किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें