फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीमार पत्नी के साथ कमरे में गया पति, सुबह फंदे से लटकती मिली लाश; काफी दिनों से था परेशान

Fri, 24 Jan 2025 12:44 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बिजली विभाग में संविदाकर्मी की माैत की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। वह पत्नी की बीमारी से परेशान रहता था। फंदा लगाते समय पत्नी भी उसकी कमरे में थी लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। गुरुवार की सुबह लाश देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
परिजनों में मचा कोहराम। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महामना नगर काॅलोनी, कर्मजीतपुर में रहने वाले बिजली विभाग के संविदाकर्मी विक्की पटेल उर्फ गोरख (32) ने फंदा लगाकर जान दे दी। चितईपुर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों के अनुसार पत्नी की बीमारी के कारण गोरख परेशान रहता था।

विज्ञापन


लेढ़ूपुर विद्युत उपकेंद्र पर विक्की संविदा पर लाइनमैन था। विक्की की पत्नी पायल पिछले कुछ वर्षों से बीमारी के कारण चल-फिर और बोल नहीं पाती है। विक्की का 12 वर्ष का बेटा और 10 वर्ष की बेटी है।

विक्की के पिता शोभनाथ बिजली बिजली विभाग से रिटायर्ड लाइनमैन हैं। परिवार में मां धनवंतरी देवी, छोटी बहन संगीता और भाई बबलू, महेंद्र व रामचंद्र है। गोरख भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन


शोभनाथ ने पुलिस को बताया कि घर के दूसरे तल पर अपने कमरे में पत्नी की साड़ी से फंदा बनाकर विक्की ने जान दी है। पत्नी उसकी उसी कमरे में थी, लेकिन उसे जानकारी नहीं हो पाई। दोनों बच्चे बगल के कमरे में सो रहे थे। सुबह 9 बजे तक गोरख कमरे से बाहर नहीं निकला तो उसकी छोटी बहन संगीता जगाने के लिए पहुंची। तब विक्की की आत्महत्या के बारे में पता लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें