फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में परोसा गया दूषित भोजन, शिकायत करने पर बच्चों को मिली फटकार, 22 छात्र बीमार

Sun, 05 Nov 2017 01:04 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,चंदौली
विज्ञापन
मिड-डे-मील - फोटो : FILE
विज्ञापन
चंदौली के नौगढ़ तहसील के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय गोलाबाद में शुक्रवार को दोपहर में बच्चों को खाना परोसा गया। खाना खाने के बाद 22 बच्चों के पेट में दर्द की शिकायत हुई। उल्टी-दस्त होने पर उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदहां में भर्ती कराया।  
विज्ञापन
यहां प्राथमिक उपचार के बाद शनिवार को घर भेज दिया गया। जिलाधिकारी हेमंत कुमार ने बच्चों को परोसे गए भोजन की गुणवत्ता जांचने के साथ पूरे मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में तीन सौ से अधिक बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं।   यहां बच्चों की तबियत खराब होने पर उनके इलाज के लिए चिकित्सक की भी नियुक्ति है। शुक्रवार को दोपहर में छात्रों को खाना परोसा गया। खाना खाने बाद बच्चों ने पेट दर्द की शिकायत की लेकिन स्कूल प्रबंधन ने डांट फटकार कर चुप करा दिया। शाम को बच्चों ने फिर से उल्टी दस्त की शिकायत की।
विज्ञापन
  स्कूल प्रबंधन के लोग कुछ समझते इसके पहले बच्चों की हालत खराब होने लगी। इस पर सभी बच्चों को अमदहा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। शनिवार की सुबह स्कूल प्रबंधन ने बच्चों के अभिभावकों को सूचित किया और उनके आने पर बच्चों को उनके साथ घर भेज दिया।   इस संबंध में आश्रम पद्धति विद्यालय के अधीक्षक अरुण कुमार के फोन पर संपर्क किया गया लेकिन बात नहीं हो सकी। नौगढ़ में प्राथमिक स्वास्थय केंद्र अमदहां के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.दिनेश कुमार ने बताया है कि बीमारी की स्थिति में बच्चों को अस्पताल लाया गया था। बच्चों को पेट दर्द और उल्टी दस्त की शिकायत हो रही थी। आम तौर पर यह दूषित भोजन की वजह से होता है। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को छूट्टी दे दी गई। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें