फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान, बढ़ती गर्मी में 720 मेगावाट पहुंची मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
उमस भरी गर्मी में हो रही बेतहाशा कटौती ने उपभोक्ताओं को परेशान कर दिया है। बिजली की मांग बढ़कर 720 मेगावाट पहुंच गई है। ओवरलोडिंग के चलते ट्रिपिंग की समस्या भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

फाल्ट ठीक करने में कर्मचारियों को घंटों समय लग रहा है। कटौती का आलम यह है कि तार टूटने और डीओ उड़ने पर घंटों कटौती की जा रही है। ककरमत्ता क्षेत्र में ओवरलोडिंग से हुई ट्रिपिंग के चलते शाम छह बजे से एक घंटे की कटौती हुई। क्षेत्रीय निवासी दिपक सोनकर ने बेवक्त लाइट कटौती ने रात की नींद छीन ली है। दिवाकर ने बताया मड़ौली में ओवरलोडिंग के चलते पिछले 24 घंटे में 15 से 20 मिनट के लिए दर्जनों बार कटौती की गई।
मंडुवाडीह फीडर के शिवदासपुर में हो रही कटौती लोगों को रात भर जागरण करना पड़ रहा है। रात में एक बजे केबल फाल्ट के चलते एक घंटे की कटौती की गई। इसके बाद सुबह छह बजे ही बिजली कट गई जिससे लोगों कोे पानी का संकट खड़ा हो गया। अधीक्षण अभियंता दीपक अग्रवाल ने बताया कि बिजली की मांग बढ़कर 720 मेगावाट पहुंच गई है। ट्रांसफार्मरों के लोड और चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें