बीएचयू के एपी थियेटर में एक हजार बेड का डीआरडीओ की ओर से अस्थायी अस्पताल बनाने का काम शुरू।
- फोटो : अमर उजाला
मई के पहले सप्ताह से मरीजों को भर्ती करने की प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है। कोविड कंट्रोल रूम के माध्यम से मरीजों को भर्ती किया जाएगा। हॉस्पिटल में भर्ती के साथ ही डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ के बैठने के लिए अलग-अलग कमरे भी होंगे। डीआरडीओ की टीम के देखरेख में अस्पताल बनाया जा रहा है।
मरीजों के परिजनों को हर दिन मिलेगी जानकारी
बीएचयू में बन रहे अस्थायी अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों को हर दिन इलाज से जुड़ी जानकारी भी दी जाएगी। इसके लिए एक वेटिंग रूम भी बनाया जाएगा। यहां दिन में दो बार लोगों को इलाज के बारे में बताया जाएगा।