फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : अब सांस को मिलेगी संजीवनी, औरंगाबाद से पहुंचा ऑक्सीजन प्लांट, इंस्टालेशन में आज से जुटेंगे इंजीनियर

Sat, 24 Apr 2021 07:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

उद्यमी आरके चौधरी की पहल पर दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में लग रहा है प्लांट
एक करोड़ से तैयार होने वाले इस प्लांट से रोजाना 120 से 150 ऑक्सीजन सिलिंडर का उत्पादन होगा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में ऑक्सीजन की कमी से जूझ रही जनता को राहत दिलाने के लिए जिला प्रशासन की पहल पर पं दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की कवायद तेज हो गई है। बिहार के औरंगाबाद से ऑक्सीजन प्लांट शनिवार रात में वाराणसी पहुंच गया और इंस्टालेशन की प्रक्रिया को लेकर औरंगाबाद से इंजीनियरों की टीम भी रविवार को जिला अस्पताल पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


उम्मीद है कि अगले सप्ताह तक ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो जाएगा। एक करोड़ से तैयार होने वाले प्लांट से रोजाना 120 से 150 ऑक्सीजन सिलिंडर का उत्पादन होगा। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की शनिवार को हुई वर्चुअल बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सभी को एकजुट होना चाहिए। राष्ट्र सेवा सर्वोच्च है। उसके बाद ही व्यापार व उद्योग होना चाहिए।
 
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
इन विषम परिस्थितियों में हमारा प्रथम कर्तव्य है कि हम किस प्रकार से राष्ट्र को इस आपातकालीन विभीषिका से बाहर आने में मदद कर सकें और अपने देशवासियों की जान बचा सकें। औरंगाबाद से ऑक्सीजन प्लांट रात तक आ गया और इंजीनियरों की टीम भी रविवार तक पहुंच जाएगी। 

आईआईए के राष्ट्रीय सचिव राजेश भाटिया व वाराणसी के अध्यक्ष दीपक बजाज ने कहा कि अगले कुछ ही दिनों में वाराणसी ऑक्सीजन उत्पादन में आत्मनिर्भर हो जाएगा और आसपास के जिलों को भी आपूर्ति में सक्षम होगा।  
बैठक में आईआईए के मंडल अध्यक्ष नीरज पारिख, मंडल सचिव राहुल मेहता, उपसचिव प्रशांत अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, यूआर सिंह, उमाशंकर अग्रवाल, दया शंकर मिश्रा, अनुपम देवा, रतन सिंह आदि रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें