फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जनवरी से शुरू होगा 7535 वर्ग मीटर जमीन पर फ्लैटेड फैक्टरी का निर्माण, होंगी ये सुविधाएं

Sun, 16 Nov 2025 04:28 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

इस जमीन पर एक साथ 72 इकाइयां काम कर सकती हैं। शासन को इसकी पूरी रिपोर्ट भेज दी गई है। आदेश होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। यहां पर हजारों युवाओं को नाैकरी भी मिलेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकीय औद्योगिक आस्थान चांदपुर में उद्योग विभाग की खाली पड़ी 7535.25 वर्ग मीटर जमीन पर जनवरी से फ्लैटेड फैक्टरी के निर्माण का काम शुरू होगा। विभाग के ओर से जमीन की नपाई करके शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। वहां से आदेश मिलते ही इसके निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन


फ्लैटेड फैक्ट्री के निर्माण कार्य में तेजी आने से जिले के उद्यमियों में हर्ष है। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर के चौधरी का कहना है कि इसके निर्माण से काफी हद तक जमीन की किल्लत कम होगी। यहां एक छत के नीचे 72 इकाइयां काम करेंगी। यहां छोटे से लेकर बड़े उद्योगों को जगह दी जाएगी। इससे पूर्वांचल के हजारों युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।

उद्योग विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यहां इकाइयां प्लग एंड प्ले सिस्टम पर काम करेंगी। उद्यमियों को यहां केवल अपने यूनिट स्थापित करने होंगे। बाकि सरकार ही पूरी फैक्ट्री लगाकर देगी। इसमें एक ग्राउंड फ्लोर के साथ कुल तीन फ्लोर में 1200 फीट में 45 हाॅल बनेंगे। जिसमें यूनिट को स्थापित किया जाएगा। इसके निर्माण की जिम्मेदारी इस्टेट इंडस्ट्रियल कार्पोरेशन को सौंपी गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

लगेंगी फ्लैटेड फैक्टरी यूनिट्स

फ्लैटेड फैक्ट्री में ग्राउंड फ्लोर पर रॉ मैटेरियल का गोदाम बनेगा। जहां इकाइयों के रॉ मैटेरियल रखे जाएंगे। वहीं इलेक्ट्रिकल पैनल रूम, प्रदर्शनी हॉल, कमर्शियल और छोटी दुकानें भी स्थापित होंगी। इसके बाद पहले और दूसरे फ्लोर पर एमएसएमई से जुड़ी फ्लेटेड फैक्टरी यूनिट्स लगेंगी। तीसरे फ्लोर पर प्रशासनिक खंड, बैंक, पोस्ट ऑफिस और कैफेटेरिया की सुविधा उपलब्ध होगी।

फैक्ट्री में ही उद्यमियों और कर्मचारियों के लिए अलग लिफ्ट बनेगी। वहीं गुड्स लोडिंग के लिए अलग व्यवस्था की जाएगी। इमारत के हर फ्लोर पर काम के हिसाब से स्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा। इसमें बनारसी साड़ी के लिए हैंडलूम व पावरलूम, रेडीमेड गारमेंट, इलेक्ट्रॉनिक-इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट, हैंडीक्राफ्ट, फैशन डिजाइन सहित अन्य उद्योगों को यहां संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

जमीन की किल्लत होगी समाप्त
पूर्वांचल के तीन प्रमुख इंडस्ट्रियल एरिया रामनगर, चांदपुर और करखियांव में नए उद्योगों को स्थापित करने के लिए जमीन की समस्या चल रही है। उद्योग विभाग में बड़ी संख्या में युवा उद्यमियों की फाइलें पेंडिंग हैं। ऐसे में फ्लैटेड फैक्ट्री बनने से नए उद्योगों को पंख लगने के साथ ही जमीन की किल्लत समाप्त होगी। फ्लैटेड फैक्टरी के तहत फ्लैटनुमा बहुमंजिला इमारतों का निर्माण किया जाता है। इससे पूर्वांचल के हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा।
फ्लैटेड फैक्टरी की पूरी रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। वहां से आदेश मिलते ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। इसके बनने से जिले में उद्योगों को नए पंख लगेंगे। हजारों युवाओं को इसके माध्यम से रोजगार मिलेगा। - मोहन कुमार शर्मा, उपायुक्त, उद्योग विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें