फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: आठ बजे की ओपीडी...50 मिनट लेट खुला दरवाजा, जिला अस्पताल के आयुष विंग का हाल; भटकते रहे मरीज

Sun, 16 Nov 2025 04:05 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी के जिला अस्पताल में करीब 50 मिनट इंतजार करने के बाद भी कई मरीज लाैट गए। आयुष विंग में बीते शनिवार को काफी देर तक ताला लटका मिला। मरीज और तीमारदार जल्द तो पहुंच गए थे लेकिन निराश होकर लाैट गए।
विज्ञापन
आयुष विंग से लाैटते मरीज। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल परिसर के आयुष विंग में शनिवार सुबह ताला लटकता मिला। सुबह 8 बजे से चलने वाले ओपीडी के गेट का ताला 8.50 बजे खुला। समय से किसी चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टॉफ के न पहुंचने की वजह से बहुत से लोग डॉक्टर को बिना दिखाए ही लौट गए।

विज्ञापन


अस्पताल परिसर में ट्रॉमा सेंटर के ठीक सामने बने आयुष विंग में सुबह 8 बजे से ओपीडी चलती है। लोग सुबह 7.30 बजे ही आ जाते हैं। शनिवार को विंग पहुंचे तो लोगों ने देखा कि 8 बजे गेट नहीं खुला और ताला लटकता रहा। 

न कोई चिकित्सक और न ही कोई फार्मासिस्ट न स्टाफ नजर आया। गेट का ताला कब खुलेगा, इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं मिली। सुबह 8.50 बजे ताला खुला। उसके बाद चिकित्सकों और स्टाफ का आना शुरू हुआ। गेट पर चिकित्सक के आने का इंतजार कर रही बुजुर्ग महिला फूलपत्ती देवी (76) ने बताया कि बेटी के साथ सिंधौरा मरूई से आई थी। डॉक्टर के न आने से परेशानी का सामना करना पड़ा। आयुष विंग मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अधीन है। यहां आयुर्वेद, यूनानी व होम्योपैथी तीनों पद्धति से उपचार होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बोले मरीज
सुबह आयुष विंग आने पर गेट नहीं खुला था। 8.45 तक इंतजार करने के बाद जब कोई नहीं आया तो निराश लौट गए। बोर्ड पर लिखे नंबर पर फोन कर जानकारी चाही, लेकिन कुछ पता नहीं चला। - आशुतोष रघुवंशी, गायत्रीनगर

सुबह 8 बजे आयुष विंग आ गए थे। पता चला कि डॉक्टर देर से आएंगे। ताला भी नहीं खुला था कि अंदर बैठ सके। लिहाजा बिना दिखाएं ही घर जाना पड़ा। - संजय, टकटकपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें