फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पुलिसकर्मियों से ठगी करने वाला सिपाही अरेस्ट, कहा- हार गया 1.30 लाख रुपये; वर्ष 2018 में हुई थी नियुक्ति

Sat, 06 Jun 2026 08:15 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau News: पुलिसकर्मियों से रुपये लेकर ठगी करने के आरोप में एक सिपाही को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि युवती से लिए गए 1.30 लाख रुपये ऑनलाइन गेम में हार गया था। आरोपी सिपाही इटावा जिले का निवासी है और उसकी नियुक्ति वर्ष 2018 में हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP News: पुलिसकर्मियों की स्थानांतरण, पोस्टिंग और जनसेवा केंद्र संचालक युवती से रुपये ठगने वाले सिपाही गजेंद्र यादव को घोसी कोतवाली स्थित फोरलेन से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। निकिता जायसवाल की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात 1.30 लाख रुपये हड़पने के आरोप में उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी। 

विज्ञापन




पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। पूछने पर इसने बताया कि युवती से लिए 1.30 लाख रुपये वो ऑनलाइन गेम में हार गया है। इटावा जिले के जसवंतनगर थाना क्षेत्र के नगला नरिया निवासी गजेंद्र यादव की वर्ष 2018 सिपाही भर्ती के दौरान इसकी नियुक्ति हुई थी। 

विज्ञापन

17 दिसंबर 2025 को हाथरस जनपद से स्थानांतरित होकर मऊ आया था। पूर्व में तैनाती वाले जनपदों में भी इसी तरह की शिकायत पर स्थानांतरण हो चुका है। फिरोजाबाद जिले में तैनाती के दौरान धोखाधड़ी से संबंधित मामले दर्ज हैं। 

बीते दिसंबर माह में इसने लालज देकर पुलिस लाइन में ट्रेनिंग कर रहे सिपाही कौशलानंद पांडेय, धीरज गोड़, पुलिस लाइन में लगी लिफ्ट में काम करने वाले हेमंत पाल के साथ महेश सिंह और अजीत पांडेय से 83 हजार रुपये ले लिया था। इसने इन सभी को मन मुताबिक पोस्टिंग दिलाने का झांसा दिया था। 

धोखाधड़ी की बात पता चलने पर 22 दिसंबर 2025 को सभी ने पुलिस अधीक्षक को इस बात से अवगत कराया था। इस मामले में सरायलखंसी थाना में गजेंद्र के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अभी ये मामला निपटा नहीं था कि इसकी तैनाती घोसी तहसील में बतौर सुरक्षा गार्ड कर दी गई। वहां भी इसने मजबूरियां बताकर पुलिसकर्मियों से उधार पैसे लिए। 
विज्ञापन

आरोप है कि सिपाही गजेंद्र यादव बीते चार जून की सुबह 11:30 बजे कोपागंज स्थित निकिता जायसवाल के जनसेवा केंद्र पर पहुंची। अपनी तैनाती का स्थान कोपागंज थाना बताया और ट्रांजेक्सन लिमिट समाप्त होने का बहाना किया। घर पर ईंट और बालू गिरवाने की बात कहकर जनसेवा केंद्र से 1.30 लाख रुपये अलग अलग नंबरों पर भेजवाया। नकद देने की बात कहकर थाना के पास ले गया और चकमा देकर भाग गया।
सिपाही गजेंद्र यादव के विरुद्ध मऊ सहित कई जिलों में धोखाधड़ी के मामले में प्राथमिकी दर्ज है। उसने पूर्व में भी पुलिसकर्मियों से उधार पैसे लिए और नहीं दिया। इसके विरुद्ध लोगों से वसूली की भी शिकायत मिली है। - अनूप कुमार, एएसपी, मऊ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें