फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर हंगामा करने पर चकबंदी कर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज तहसील के एक चकबंदी कर्मी द्वारा शराब पीकर हंगामा करने के वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। जिसमें लालगंज तहसील का चकबंदी कर्मचारी श्रीप्रकाश कुरील शराब पीकर हंगामा कर रहा था। इसको वहां उपस्थित व्यापारियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने उप संचालक चकबंदी को जांच कर तत्काल रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। निर्देश के क्रम में एसओसी चकबंदी ने सहायक चकबंदी अधिकारी बरकछ को जांच के लिए निर्देशित किया। सहायक चकबंदी अधिकारी बरकछ की जांच रिपोर्ट में चकबंदीकर्मी प्रकाश चंद्र कुरील शराब द्वारा पीकर कार्यालय में आने की बात कही गई। रिपोर्ट के आधार पर डीडीसी चकबंदी व अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे अमरेंद्र कुमार वर्मा एवं उप संचालक चकबंदी संजय श्रीवास्तव ने कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की। इस पर जिलाधिकारी ने चकबंदी कर्मी प्रकाश चंद्र कुरील तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए कार्यालय चकबंदी अधिकारी रमईपट्टी से संबद्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें