पैनेसिया हॉस्पिटल में नकली दवाइयां पकड़ी गईं।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के कबीर नगर स्थित पैनेसिया हॉस्पिटल में देर रात आयुर्वेद, ड्रग और खाद्य सुरक्षा औषधि विभाग के अफसरों ने छापेमारी कर आयुर्वेदिक दवाइयां जब्त कर लीं। इस दाैरान यहां के कर्मचारियों से बहस भी हुई।
डीसीपी क्राइम सरवणन टी. ने बताया कि अस्पताल की कैंटीन से 20 पेटी आयुर्वेदिक दवाएं जब्त की गई हैं। इनके पास सबंधित दवा का लाइसेंस भी नहीं है। दवा के रैपर में भी कुछ घालमेल जैसा प्रतीत हो रहा है। आयुर्वेद, ड्रग और खाद्य सुरक्षा औषधि विभाग की टीमें जांच कर रही है। अस्पताल के पांच कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।