फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आरोपियों का नाम लेकर फंदे पर लटका युवक, ऑडियो वायरल; प्यार-प्रताड़ना का मामला

Thu, 28 Aug 2025 10:42 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में रहने वाले युवक ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। वह सूरत में काम करने गया था। गंभीरपुर थाना क्षेत्र की एक महिला से उसका प्रेम-प्रपंच चल रहा था। फंदा लगाने से पहले उसने एक ऑडियाे भी बनाकर वायरल किया है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते मृतक के पिता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Azamgarh News: आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मुड़हर गांव में 19 वर्षीय एक युवक ने गुजरात के सूरत में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। परिवार का आरोप है कि एक महिला और उसके सहयोगियों द्वारा लगातार प्रताड़ना के कारण युवक मानसिक रूप से टूट गया, जिसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया और परिजन रो-रोकर बुरा हाल हैं।

विज्ञापन


एजाज अहमद ने बताया कि युवक का गांव की एक महिला के साथ अवैध संबंध था, जो तीन बच्चों की मां है और एक स्थानीय विद्यालय में कार्यरत है। जब यह बात परिवार तक पहुंची, तो युवक को समझाया गया और उसने महिला से दूरी बना ली। हालांकि, इसके बाद भी महिला और उसके सहयोगियों ने कथित तौर पर युवक को परेशान करना जारी रखा।

बताया कि विद्यालय के मालिक और उनके सहयोगियों ने युवक को बुलाकर मारपीट की और महिला के इशारे पर पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर कथित तौर पर मारपीट की और बाद में समझौते के लिए दबाव डाला। 
विज्ञापन


परिवार ने मजबूरी में 22 अगस्त को युवक को काम के लिए सूरत भेज दिया। लेकिन वहां भी कथित तौर पर प्रताड़ना का सिलसिला जारी रहा, जिसके चलते 26 अगस्त को युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक का शव गांव पहुंचा और अंतिम संस्कार कर दिया। इस बाबत गंभीरपुर थाना प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। मौत सूरत (गुजरात) में हुआ है। वहां की पुलिस को हर संभव सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें