फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमना और रामनगर एसटीपी के चारों नाले 30 जून तक जोड़ें

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा में सीधे गिर रहे नालों को 30 जून तक रोक दिया जाएगा। नमामि गंगे की वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव आरके तिवारी ने रमना और रामनगर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से चार नालों को जोड़ने का निर्देश दिया। उन्होंने हिदायत दी कि शहर के सीवर लाइन सितंबर तक एसटीपी से जोड़ दी जाए।
विज्ञापन

नमामि गंगे परियोजना की समीक्षा में मुख्य सचिव को बताया गया कि वाराणसी में रमना और रामनगर एसटीपी बन गया है। नगवा नाला सहित चार नाले इस एसटीपी से जोड़ जाने हैं। मगर कोरोना संक्रमण के चलते यह काम रुक गया। ऐसे में मुख्य सचिव ने 30 जून तक इस काम पूरा करने की समयसीमा तय की। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बैठक में बताया कि अमृत योजना के तहत शहर में दूसरे सीवरेज सिस्टम को दुरुस्त किया जा रहा है। इस पर लखनऊ से जुड़े नगर विकास के अधिकारियों ने बताया कि यह काम सितंबर या उसके बाद तक पूरा होगा। इस पर मुख्य सचिव ने निर्देेश दिया कि शासन की एक टीम वहां जाकर इस काम को हर हाल में सितंबर तक पूरा कराए। जिलाधिकारी ने बताया कि अप्रैल तक चारों नालों को जोड़ा जाना था। अब 30 जून यह काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें