फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव तैयारी की बैठक में प्रभारी के सामने भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता

Thu, 25 May 2017 01:10 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
पराड़कर भवन में परिचर्चा के दौरान नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद नगर निकाय चुनाव के लिए बुधवार को वाराणसी में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।  
विज्ञापन


नगर निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस की परिचर्चा में प्रभारी विनोद चतुर्वेदी के सामने कार्यकर्ता भिड़ गए। पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने बीचबचाव कर शांत कराया। पराड़कर भवन में परिचर्चा के दौरान विनोद चतुर्वेदी ने टिकट पर फैसला के लिए कमेटी के पदाधिकारियों की घोषणा की।

टिकट पर चर्चा के दौरान नोकझोंक के दौरान कार्यकर्ता मंच की तरफ आ गए। इस दौरान विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि पूरी पारदर्शिता के साथ प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

बताया कि प्रत्याशियों के चयन वाली टीम में जिला, महानगर अध्यक्ष, प्रदेश कमेटी के पदाधिकारी, वर्तमान और पूर्व सांसद, विधायक, मेयर, नगर पालिका चेयरमैन के साथ ही फ्रंटल संगठन के सभी जिलाध्यक्षों को शामिल किया गया है। 

तीन साल में विकास नहीं, वादा खिलाफी 
विनोद चतुर्वेदी ने प्रेसवार्ता कर केंद्र और प्रदेश सरकार पर विकास न कराने का आरोप लगाया। कहा कि वाराणसी सांसद एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी के विकास का जो वादा किया था, पूरा नहीं किया। वादाखिलाफी की।

योगी सरकार को भी दो माह से अधिक का समय बीत गया, अभी भी सड़कें जगह-जगह खुदी हैं। बिजली कटौती जारी है। अपराध चरम पर है। कहा कि ईवीएम की जांच जरूरी है।
विज्ञापन

26 को मुख्यालय का घेराव करेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

नगर निकाय चुनाव तैयारी की बैठक - फोटो : अमर उजाला
 जिला युवा कांग्रेस की बुधवार को जिला कोआर्डिनेटर राघवेंद्र चौबे की अगुवाई में हुई बैठक में 26 मई को जिला मुख्यालय के घेराव की रणनीति बनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री ने चुनावी सभाओं में जो वायदे किए थे, वे अब तक पूरे नहीं हुए।

इसके खिलाफ पूर्वांचल के युवा कांग्रेस कार्यकर्ता 26 मई को सुबह 10 बजे वरुणा पुल स्थित शास्त्री घाट पर एकत्र होंगे। प्रदेश प्रभारी श्रीनिवासन, सह प्रभारी औरंगाबाद विधायक आनंद शंकर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी के नेतृत्व में मुख्यालय का घेराव करेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें