फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का सरकार पर प्रहार: 'विरासत को ध्वस्त करने वाले किस मुंह से मना रहे गांधी जयंती?'

Sun, 01 Oct 2023 12:32 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

प्रदेश अध्यक्ष शनिवार को पराड़कर भवन में पत्रकारों से बात की और कहा कि क्या आचार्य विनोबा,जेपी, राजेंद्र प्रसाद, जगजीवन राम, लाल बहादुर शास्त्री, संपूर्णानंद जैसे महापुरुष गलत थे। जी20 के नाम पर सड़क किनारे के तमाम मकान और मोहल्लों को ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
अजय राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि महात्मा गांधी की विरासत सर्वसेवा संघ को ध्वस्त करने वाले किस मुंह से गांधी जयंती मना रहे हैं। पहले मन को साफ करें। स्वच्छता पर भाषण गांधी व देश का अपमान है।

यह भी पढ़ें- विश्व वृद्धजन दिवस: बेटे ने छोड़ा तो पोता-पोती बने दादा-दादी का सहारा, काशी के मुमुक्ष भवन में हैं कई कहानियां

विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष शनिवार को पराड़कर भवन में पत्रकारों से बात की और कहा कि क्या आचार्य विनोबा,जेपी, राजेंद्र प्रसाद, जगजीवन राम, लाल बहादुर शास्त्री, संपूर्णानंद जैसे महापुरुष गलत थे। जी20 के नाम पर सड़क किनारे के तमाम मकान और मोहल्लों को ध्वस्त कर दिया गया। दुनिया के 200 देशों में गांधी जी की मूर्ति है और लोग उनके विचारों को मानते हैं, लेकिन वाराणसी में महात्मा गांधी की विरासत सर्व सेवा संघ को ध्वस्त कर दिया गया। कांग्रेस पार्टी दो अक्तूबर को पूरे प्रदेश में गांधी जयंती मनाएगी और सरकार से पूछेगी कि किस मुंह से गांधी जयंती मना रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि अब ऐसी सरकार है, जिसका देश की आजादी में कोई योगदान नहीं है। मुस्लिम लीग के साथ देश का बंटवारा कराके सत्ता में बैठी हुई है। फिर से देश के विभाजन के रास्ते पर नफरत के रास्ते पर ले जा रही है। इस दौरान रामधीरज, सजीव सिंह, राजेश्वर सिंह पटेल, राघवेंद्र चौबे शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें