फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: कांग्रेस ने जारी की चौथी सूची, पूर्वांचल की इन आठ सीटों पर उतारे उम्मीदवार

Sun, 30 Jan 2022 11:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी कर दी है। जिनमें 61 उम्मीदवारों के नाम सामने आए हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार को 61 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की। इसमें पूर्वांचल के आठ सीटें शामिल हैं। बलिया, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र और मऊ जिले के लिए घोषित आठ प्रत्याशियों में से छह महिलाएं हैं। सोनभद्र से दो, बलिया से तीन, मिर्जापुर, जौनपुर और मऊ से एक प्रत्याशियों के नाम सामने आए हैं।

विज्ञापन


मऊ जिला-
सदर- मनवेंद्र बहादुर सिंह
बलिया जिला- 
रसड़ा- डॉ. ओमलता
सिकंदरपुर- ब्रिजेश सिंह गठ
बैरिया- सोनम बिंद

जौनपुर जिला- 
बदलापुर- आरती सिंह
मिर्जापुर जिला- 
मड़िहान- गीता देवी
सोनभद्र जिला- 
घोरावल- विदेश्वरी सिंह राठौर
दुद्धी एससी- बसंती पनिका
विज्ञापन

प्रत्याशी की घोषणा के बाद सियासी तापमान बढ़ा

विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए विभिन्न दलों के दावेदार अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। अपना टिकट फाइनल कराने के लिए दिल्ली से लेकर लखनऊ तक परिक्रमा चल रही है। इसी बीच रविवार को कांग्रेस पार्टी ने मऊ सदर विधानसभा सीट से अपने प्रत्याशी का नाम की घोषणा कर दी है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्वाचित सदस्य माधवेंद्र बहादुर सिंह सोनू सदर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस के प्रत्याशी की घोषणा के बाद विधानसभा क्षेत्र में सियासी तापमान बढ़ने लगा है। अब तक महज बसपा ने अपने प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर और आम आदमी पार्टी ने सदर से प्रत्याशी के रूप में विक्रमजीत सिंह को मैदान में उतारा है। यहां से भाजपा और सपा समेत कई दलों के पत्ते खुलने अभी बाकी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें