फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में महिला कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ इस तरह जताया विरोध

Mon, 11 Jun 2018 10:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रदर्शन करती कांग्रेस की महिला नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनारस में कांग्रेस के महिला संगठन ने मंहगाई के खिलाफ अनूठे ढंग से विरोध जताया। साथ ही जब से भाजपा आई है, कमर तोड़ महंगाई है..., देश की जनता हुई बेहाल...के स्लोगन के साथ घरेलू गैस सिलिंडर की शवयात्रा निकाली।
विज्ञापन


कांग्रेस के महिला संगठन के नेतृत्व में महिलाओं ने रविवार को पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। शहर के लहुराबीर स्थित आजाद पार्क में महिलाओं ने प्रतीकात्मक शव यात्रा के दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार विरोधी नारे भी लगाए।

पूर्व मेयर प्रत्याशी शालिनी यादव के नेतृत्व में आजाद पार्क में महिलाएं एलपीजी सिलिंडर की प्रतीकात्मक शव यात्रा लेकर पहुंचीं। महंगाई के विरोध स्वरूप महिलाओं ने गले में सब्जी और फलों की माला भी डाल रखी थी।
विज्ञापन


सभा को संबोधित करते हुए शालिनी यादव ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने अंतरराष्ट्रीय बाजार से महंगे दाम पर गैस और तेल खरीदकर जनता को सस्ते दाम पर उपलब्ध कराया।

आज केंद्र सरकार उसी बाजार से सस्ती गैस और तेल खरीदकर जनता को महंगे दाम पर बेच रही है। इससे सरकार और प्राइवेट कंपनियों की भारी कमाई हो रही है।

यही हाल किसानों का है जो बिचौलियों को अपनी सब्जी, अन्न व फल लागत से कम दाम में बेच रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बनारस के सांसद से अनुरोध किया है कि वह महिलाओं को इस कमरतोड़ महंगाई से राहत दिलाएं। इस दौरान ऋतु पाण्डेय, सभासद मीनू शर्मा, फातिमा बीबी, सुनीता राय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें