फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से बरसी आफत, मिर्जापुर में बिजली गिरने से पिता-पुत्र सहित तीन की मौत

Mon, 11 Jun 2018 10:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर/सोनभद्र
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
यूपी के मिर्जापुर में बिजली गिरने पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं सोनभद्र में बिजली के चपेट में आने से चार लोग झुलस गए। इन लोगों अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


मिर्जापुर जिले के अहरौरा क्षेत्र के लतीफपुर निवासी दो वर्षीय राजाबाबू रविवार की शाम चार बजे घर के बाहर पिता मल्लू (30) के साथ खेल रहा था। इसी दौरान बारिश होने लगी। इस पर मल्लू बेटे को लेकर कच्चे घर में चला गया। इसी दौरान बिजली गिरने से दोनों की मौत हो गई।

वहीं रामपुर ढबही गांव निवासी रामवृक्ष यादव (60) जानवरों को चराते समय बिजली गिरने से जान गंवा बैठे। जानकारी होने पर तहसीलदार चुनार सुरेंद्र बहादुर सिंह ने क्षेत्रीय लेखपाल के संग मुआयना कर रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन


उधर, सोनभद्र के रामगढ़ क्षेत्र में रविवार की दोपहर बाद बिजली गिरने से चार लोग झुलस गए। झुलसने वालों में लालती (26) और श्रीकांती (38) के अलावा पन्नूगंज थाना क्षेत्र के तुर्ती गांव के छांगुर (35), पुरना कलां गांव की रीना (16) शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें